फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh meets nitin gadkari.

लखनऊ में गडकरी: विकास का वादा, राम मंदिर पर...

Wed, 21 Jan 2015 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Jan 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
akhilesh meets nitin gadkari.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम अखिलेश से बात की। गडकरी ने कहा कि विकास और राजनीति अलग मामले हैं। राजनीति को विकास के आड़े नहीं आने दिया जाएगा। गडकरी ने कहा कि दिसंबर तक 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के काम शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब हालत का ब्यौरा रखा।

दोनों नेताओं ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र सरकार को भेजे गए उन पत्रों का हवाला भी दिया, जिनमें राजमार्गों के लिए धन देने और नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन


सूबे में राष्ट्रीय राजमार्गों के उच्चीकरण, सुधार और विस्तार के लिए राज्य सरकार कई बार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से अनुरोध कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का आग्रह किया गया था, ताकि इसे आठ लेन किया जा सके। वहीं लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन करने का प्रस्ताव भी भेजा था।

गडकरी ने बताया कि सड़कों के मेंटेनेंस के लिए प्लानिंग कमीशन पैसा देता है, इस पर हम आश्वासन नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सीसी रोड बनाती है तो 120-140रुपये/बैग के हिसाब से सेमेंट उपलब्ध कराया जाएगा।

केंद्र सरकार ने नहीं किया अब तक विचार

akhilesh meets nitin gadkari.

जीटी रोड को छह लेन करने की राज्य सरकार की मांग काफी पुरानी है। राज्य सरकार ने प्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों को हरा-भरा बनाने और इन मार्गों के लिए हाईवे पुलिसिंग की व्यवस्था की मांग भी की है, लेकिन अभी तक केंद्र ने किसी भी मांग पर विचार नहीं किया है।

राष्ट्रीय स्तर पर जहां प्रति लाख आबादी पर राष्ट्रीय राजमार्गों की औसत लंबाई 5.86 किलोमीटर है, वहीं उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 3.39 किलोमीटर ही है।

जमीन अधिग्रहण के मामले में गडकरी ने बताया कि जंगल कटने और जमीन अधिग्रहण की समस्या पर सीएम अखिलेश हर तीन महीने पर समीक्षा बैठक करेंगे। राम मंदिर पर सवाल पूछने पर गडकरी चुप्पी साध गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed