फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh meets governor for change

राज्यपाल से मिले टीपू, क्या बदलेगा मंत्रिमंडल?

Tue, 03 Jun 2014 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jun 2014 02:46 AM IST
विज्ञापन
akhilesh meets governor for change

आम चुनाव में पार्टी की करारी हार और फिर बदायूं मामले पर सरकार की किरकिरी के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत दिये हैं जिसके लिए उन्होंने सोमवार को राजभवन जाकर राज्यपाल बीएल जोशी से मुलाकात की।

विज्ञापन


समझा जाता है कि मुख्यमंत्री ने चुनाव में खराब भूमिका वाले मंत्रियों को हटाकर नए मंत्रियों को शामिल करने और बदायूं कांड में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी देने के अलावा विधानमंडल के आगामी बजट सत्र को लेकर चर्चा की है।
विज्ञापन


नए मंत्रियों को एक-दो दिन में शपथ दिलाई जा सकती है। राज्यपाल पिछले करीब दस दिन से छुट्टी पर थे।

वह राजधानी लौटे तो मुख्यमंत्री ने दिन में करीब एक बजे राजभवन पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

शामिल हो सकते हैं नए मंत्री

akhilesh meets governor for change

वैसे राज्यपाल सचिवालय व मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी इसे सामान्य शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं।

पर, सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में खराब भूमिका वाले मंत्रियों का हटाकर कुछ नए मंत्री शामिल करने को लेकर भी जोशी से चर्चा की है।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, जनप्रतिनिधियों से कई चरण में अलग-अलग चर्चा कर खराब भूमिका वाले मंत्रियों की पहचान कर चुके हैं।

दावा किया जा रहा है कि नए मंत्रियों को मंगलवार या एक-दो दिन के भीतर शपथ दिलाई जा सकती है।

इसलिए जरूरी है बदलाव

akhilesh meets governor for change

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी व प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता को हटाने के बाद सरकार मंत्रिमंडल में फेरबदल कर जनमानस में अपने बदले इरादे का ठोस संकेत कर सकती है।

समझा जाता है कि मुख्यमंत्री ने बदायूं में दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार व हत्याकांड में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी है।

सपा सरकार इस घटना की वजह से सवालों में घिरी हुई है। जानकार बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने 19 जून से शुरू होने वाले बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी राज्यपाल को जानकारी दी है।

21 जून को वर्ष 2014-15 का पूर्ण बजट पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed