फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh made a big promise, farmers' loans will be waived off if India coalition government comes to power

लोकसभा चुनाव: अखिलेश ने किया बड़ा वादा, इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर किसानों का कर्ज होगा माफ

Mon, 08 Jan 2024 09:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Jan 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh made a big promise, farmers' loans will be waived off if India coalition government comes to power
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों का 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, पर किसानों की तरफ ध्यान नहीं दिया। पार्टी की जिला व शहर अध्यक्षों की बैठक के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। साथ ही इन पदाधिकारियों से अपने-अपने जिलों के संभावित प्रत्याशियों के बारे में बंद लिफाफे में सुझाव भी लिए।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि इस बार के चुनाव में लोकतंत्र, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की उपेक्षा, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, अन्याय और भ्रष्टाचार सबसे बड़े मुद्दे होंगे। समाजवादी पार्टी संगठन को सेक्टर और बूथ स्तर तक मजबूत कर रही है। बूथ स्तर पर नेता और कार्यकर्ता अधिकारियों से मिलकर कहां वोट कटा और कहां वोट बढ़ा, उसकी जानकारी करेंगे। चुनाव में भाजपा हर तरह का हथकंडा अपना सकती है। वह चुनाव आयोग को दबाव में भी ले सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानों के बजट से प्रचार करके जनता को विकसित भारत का झूठा सपना दिखा रही है। अब एक बार फिर खाद की बोरी से 5 किलो खाद कम कर दिया, जबकि कीमत उतनी ही है। भाजपा सरकार नौजवानों को सम्मानजनक नौकरी नहीं देना चाहती है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ के एमओयू होने का गलत प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा निर्दोषों का उत्पीड़न करा रही है। समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि जो गठबंधन बना है, उसे मजबूत करे। गठबंधन में जो दल जहां से लड़ेगा, समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से उसकी मदद करेगी। इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और प्रदेश महासचिव अताउररहमान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed