फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh inaugrates it city,iit and medanta hospital

ढाई साल में पूरे होंगे अधूरे काम-सीएम

Wed, 15 Oct 2014 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Oct 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
akhilesh inaugrates it city,iit and medanta hospital

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से यूपी और लखनऊ का महत्व बढ़ेगा। उन्होंने शिव नादर और डॉ. नरेश को इस प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले चुनाव से पहले ये दोनों संस्थान बन जाएंगे। अखिलेश ने इस अवसर पर सपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।

उन्होंने कहा कि मेट्रो भी आने वाली है। हमने जमीन से जुड़े लोगों का भी ध्यान रखा है। इसके लिए डेयरी प्लांट भी आ रहा है।

अखिलेश ने बताया कि साइकिल से वैट भी हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से यूपी बहुत बड़ा है इसलिए यूपी के आंकडे़ ठीक होना जरूरी है।

अखिलेश ने कहा कि पत्रकारों से हमारा जो रिश्ता है उसे कोई और नहीं समझ सकता। वो जानते कि क्या हो रहा है।

लखनऊ का नसीब है कि उसे अखिलेश मिले- आजम खां

akhilesh inaugrates it city,iit and medanta hospital

आजम खां ने कहा कि लखनऊ बहुत खुशन‌सीब है कि उसको अखिलेश जैसा सीएम मिला। महाराष्ट्र के लोग तो बहुत कुछ बोलते हैं कि हमारे प्रदेश में सब कुछ खराब है।

उन्होंने कहा कि यूपी की अगर कोई निंदा करता है तो ये बहुत बड़ा सवाल है। यूपी में मथुरा और काशी के साथ विवाद भी हैं।

आजम बोले कि करोड़ाां लोगों के आंसू पोछना कोई मामूली काम नहीं है। 1989-90 में हम दुश्मन बन गए थे। मुलायम सिंह ने हमें उन हालातों से बचाया है।

हमारी चार बार सरकार मिली, फिर भी लोग सवाल करते हैं। अभी प्रदेश में आईटी में कमी आई थी। आईटी सिटी से इसमें बेहतरी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब गरीबों को मिलेगा कम कीमत में इलाज

akhilesh inaugrates it city,iit and medanta hospital

बुधवार सुबह सिजी सिटी में आईटी सिटी, आईआईटी और मेदान्ता हास्पिटल का शिलायन्स समारोह आयोजित किया गया।

इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए दोपहर करीब बारह बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री आजम खां और डिम्पल यादव पहुंचे।

कार्यक्रम में मेदांता के संस्थापक नरेश त्रेहन ने कहा कि मेरा सपना था कि कम से कम कीमत में गरीबों को इलाज मिल सके। पांच साल पहले मेदांता इसी उम्मीद के साथ बनाया था। सीएम अखिलेश ने मेरा ये सपना पूरा कर दिया।

राजस्‍व परिषद के चैयरमैन जावेद उस्मानी ने उद्घाटन समारोह में बताया गया कि अखिलेश सरकार ने करीब डेढ़ साल पहले इस सपने के बारे में बात की थी।

सीजी सिटी भी सीएम का ही सपना है। ये प्रोजेक्ट करीब 900 एकड़ जमीन में तैयार हो रहा है।

सभी के लिए एनओसी भी मिल गई है। कोर्ट में भी जीत हासिल हुई है। ‌आज के दिन को जावेद उस्मानी ने एक ऐतिहासिक दिन बताया। उस्मानी ने कहा कि ये हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अखिलेश के नेतृत्व को दूरदर्शी बताया

विज्ञापन

लखनऊ के युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

akhilesh inaugrates it city,iit and medanta hospital
विकास का ये एजेंडा जुलाई 2012 को तैयार हुआ था। अब इसके रोड मैप पर काम हो रहा है। सिजी सिटी प्रदेश के विकास में एक बड़ा काम है।

सभी विभागों ने अच्छा काम किया है। आईटी सिटी सीजी सिटी को सबसे बड़ी पहचान देगी। अब सूचना प्रौद्योगिकी एनसीआर से निकलकर यूपी में आ गई है।

लखनऊ के युवा आईआईटी में पढ़कर आईटी सिटी में नौकरी पाएंगे। वहीं मेदान्ता हॉस्पिटल से आने वाले समय में लखनऊ मेडिकल का हब बनेगा। इस कार्यक्रम में जया बच्चन भी मौजूद थी।

समारोह में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि सीजी सिटी सीएम का ही विजन था। अखिलेश लखनऊ के पास सेवाओं और रोजगार को विकसित करना चाहते थे।

इसका ये एक यूनीक मॉडल होगा। आईटी में अब पूंजी ‌निवेश भी बढाया जाएगा। आईटी पार्क की योजना भी लाएंगे। ये सिटी बहुत जल्द विकसित हो जाएगी। इसमें बहुत से रोजगार भी आएंगे।

अकेला बच्‍चा कुछ नहीं कर पाएगा- जया बच्चन

akhilesh inaugrates it city,iit and medanta hospital
जया बच्‍चन ने कहा कि सीएम ने मुझे यहां बुलाकर मेरा सपना भी पूरा किया है। मैं हमेशा चाहती थी कि नेताजी अखिलेश को आगे लाएं। अखिलेश ने खुद को साबित किया है।

जया ने कहा कि अखिलेश को हमेशा 99 फीसदी अंक मिलेंगे। बड़े पिता का पुत्र होना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। अभिषेक के सामने भी ऐसी ही चुनौती है। वो भी इसी चुनौती का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जो लोग अखिलेश को गलत कहते हैं उन्हे ट्रेनिंग की जरूरत है। सब मिलकर काम करें क्योंकि अकेला बच्चा कुछ नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed