{"_id":"69bf8f48f8737dd672045f01","slug":"akhilesh-honored-high-performing-women-with-murti-devi-malti-devi-women-award-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा ने महिलाओं का किया सम्मान: अखिलेश यादव बोले- बंगाल में दीदी जीतेंगी, यूपी में हम भाजपा से निपट लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने महिलाओं का किया सम्मान: अखिलेश यादव बोले- बंगाल में दीदी जीतेंगी, यूपी में हम भाजपा से निपट लेंगे
Sun, 22 Mar 2026 01:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:02 PM IST
सार
राजधानी में सपा मुख्यालय में बेहतर काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। ये सभी महिलाएं मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान से सम्मानित हुईं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सपा ने बेहतर काम करने वाली महिलाओं का किया सम्मान
- फोटो : SP X Handle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुख्यालय में महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को 'मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान' से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जब किसी देश की महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो देश आगे बढ़ता है। लेकिन, आज उल्टा हो रहा है। महिलाओं के साथ गलत भी हो रहा है और घटनाओं को दबाया भी जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी केस का उदाहरण भी दिया। साथ ही सभी महिलाओं को अपने दम पर आगे बढ़ने का हौसला दिया।
विज्ञापन
समाज में ज्यादा तवज्जो पुरुष को मिलती है- अखिलेश
इस अवसर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संघ परिवार ने बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल चुनाव में उतारे हैं। बूथ स्तर पर पैसे बांटे जा रहे हैं। अप्रैल में कार्यकर्ताओं की यही फौज यूपी में उतरेगी। बंगाल में भी दीदी जीतेंगी और यूपी में भी हम इनसे निपट लेंगे। चुनाव के समय मंत्रिमंडल विस्तार से भाजपा को कोई फायदा नहीं होगा।उन्होंने कहा कि लोग बोलें या न बोलें लेकिन, जब बूथ पर जाएंगे तो सरकार को पता चल जाएगा। हम नाम तो पहले महिला का लेते हैं लेकिन समाज में ज्यादा तवज्जो पुरुष को मिलती है। यहां तक कि जब कोई पुरुष रोता है, तो लोग कहते हैं कि महिलाओं की तरह क्यों रोते हो?
उन्होंने कहा कि जब हमने 1090 की सुविधा चलाई तो सुप्रीम कोर्ट ने भी तारीफ की थी। कहा था कि अन्य प्रदेशों को भी इससे सीखना चाहिए। उस समय अधिकारियों को हमने न्यूयार्क भेजा, कई अन्य देशों में भेजा, फिर हमने डायल 100 शुरू किया, जो सबसे अधिक रेस्पांस सिस्टम बना। हमने उसमें भी कॉल सुनने के लिए महिलाओं को रखा था, जो दूसरों की दुख तकलीफ समझ सकती हैं, यही सोचकर हमने महिलाओं की भर्ती की।
सपा मुखिया ने कहा कि सबसे पहले नेताजी ने अपनी सरकार में कन्या विद्या धन देने की योजना शुरू की थी। अब जब हमारी सरकार बनेगी तो हम लोग रानी लक्ष्मी बाई और अन्य वीरांगनाओं के नाम पर महिलाओं के लिए योजना शुरू करेंगे। बिना आधी आबादी के हम देश को तरक्की के रास्ते पर नहीं ले जा सकते। इसलिए महिलाओं को आगे बढ़ाना जरूरी है।