{"_id":"c7398c8268e688975837d4cfda9b3a56","slug":"akhilesh-govt-will-support-disabled-people-for-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश सरकार निशक्तजनों के सिर बांधेगी सहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश सरकार निशक्तजनों के सिर बांधेगी सहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Oct 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार निशक्तजनों के विवाह को प्रोत्साहित करेगी। योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 1200 लोगों को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
सरकार ने जिलेवार लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही दो करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। निदेशक को जल्द ही लाभार्थियों को इसका लाभ देने के लिए कहा है।
योजना के तहत युवती या फिर दोनों के निशक्त होने पर सरकार 14 हजार रुपये देगी। वहीं युवक के निशक्त होने पर 11 हजार रुपये दिये जायेंगे।
इसके तहत युवती की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि युवक की उम्र 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस योजना का लाभ उन्हें ही मिलेगा जिनकी निशक्तता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है। इसमें सीएओ, सीएचसी या पीएचसी के चिकित्सक की ओर से जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। इसके लिए जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के यहां आवेदन करना होता है।
विज्ञापन