फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh govt will fall after NDA coming in power says, uma

राजनाथ दरकिनार, उमा फिर बोलीं जाएगी SP सरकार

Wed, 16 Apr 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
akhilesh govt will fall after NDA coming in power says, uma

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा केंद्र में सरकार बनने पर भी सूबे की सपा सरकार से कोई छेड़छाड़ न करने की घोषणा के बावजूद अन्य नेता अपने बयानों पर कायम हैं।

विज्ञापन


वे अब भी दावा कर रहे हैं कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर सूबे की सरकार नहीं बचेगी।

उमा भारती ने मंगलवार को झांसी में दावा किया कि विभिन्न दलों के 150 विधायक सूबे की मौजूदा सरकार से पीछा छुड़ाना चाहते हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी लखनऊ में इसी तरह का दावा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन


यह बात ठीक है कि भाजपा किसी निर्वाचित सरकार को गिराने में विश्वास नहीं रखती। लेकिन उत्तर प्रदेश की स्थिति अलग है।

केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने पर सूबे की सपा सरकार में भी कांग्रेस की तरह भगदड़ मचेगी। इसके चलते यह सरकार गिर जाएगी।

सपा की मान्यता रद्द की जाए: वाजपेयी

akhilesh govt will fall after NDA coming in power says, uma

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इसके अलावा भी सपा को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने बलात्कारियों का समर्थन कर महिलाओं का अपमान किया है।

पढ़ें 'राजनाथ अच्छे, पर मोदी से डरता है मुसलमान'

आयोग की रोक के बावजूद जिस तरह मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सभा में मो. आजम खां का पत्र पढ़ा गया, वह गंभीर अपराध है।

इसके लिए आयोग को सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सपा की मान्यता रद्द कर देनी चाहिए।

क्या बोलीं उमा भारती

akhilesh govt will fall after NDA coming in power says, uma

उमा भारती ने झांसी में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने ठीक ही कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार गिराई नहीं जाएगी।

किसी निर्वाचित सरकार को गिराना भाजपा की नीति नहीं है। पर, केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद अखिलेश सरकार खुद अपने बोझ से गिर जाएगी।

पढ़ें-'वोट के लिए मुलायम कर रहे बला‌त्कारियों का समर्थन'

गौरतलब है कि हाल ही में उमा ने यह बयान दिया था कि अगर केंद्र में मोदी की सरकार बनी, तो सपा सरकार गिर जाएगी। इस पर सोमवार को लखनऊ में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भाजपा ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाएगी।

विज्ञापन

हमारा एक भी विधायक नहीं तोड़ सकते: शिवपाल

akhilesh govt will fall after NDA coming in power says, uma

वहीं उमा के इस बयान पर सपा के वरिष्ठ नेता और पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विपक्षी हमारा एक भी विधायक नहीं तोड़ सकते। सपा के 226 विधायक हैं।

पार्टी चाहे तो यह संख्या 260 तक पहुंचाई जा सकती है, लेकिन हम ऐसा करना नहीं चाहते।

विपक्षी लोग जब हमारे विधायक तोड़ नहीं सकते तो सरकार क्या खाक गिराएंगे। शिवपाल चकरनगर रोड उदी मोड़ पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें- राजनाथ को जिताने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं ये

भाजपा छोड़ सभी दलों के विधायकों में उनकी (अखिलेश) सरकार से पीछा छुड़ाने की बेचैनी है। दावा किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस के करीब 150 विधायक इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव की इच्छा रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed