फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh gov gives rs 400 crore for women walfare.

सीएम ने दी महिलाओं के लिए Good News

Wed, 05 Nov 2014 02:20 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Nov 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
akhilesh gov gives rs 400 crore for women walfare.
प्रदेश सरकार शीघ्र ही 400 करोड़ रुपये से महिला सम्मान कोष स्थापित करने जा रही है। इस कोष के जरिये जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक मदद, गंभीर बीमारियों, पढ़ाई-लिखाई के अलावा खेलकूद को बढ़ावा देने की योजना है।
विज्ञापन

 
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी इसके जरिये सम्मानित किया जाएगा। इस कोष के संचालन का जिम्मा महिला कल्याण विभाग के पास होगा।

विभाग ने महिला सम्मान कोष की नियमावली तैयार कर ली है। शीघ्र ही यह नियमावली कैबिनेट से पास कराई जाएगी। इसमें ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि हर समय इस कोष में 400 करोड़ रुपये मौजूद रहें। इसके ब्याज या फिर चैरिटी के जरिये जो भी पैसा एकत्र हो उसका ही उपयोग किया जाए।
विज्ञापन


कारपोरेट सेक्टर से भी इसमें मदद ली जाएगी। कोष में दान देने वालों को सरकार इन्कम टैक्स में छूट देने की भी तैयारी कर रही है।

जांच कमेटी करेगी लाभार्थियों का चयन

akhilesh gov gives rs 400 crore for women walfare.
महिला सम्मान कोष के लिए दो स्तर पर जांच कमेटी बनाई जाएगी। पहली समिति डीएम की अध्यक्षता में बनाई जाएगी। जिलों से प्राप्त प्रस्तावों पर जांच-पड़ताल के बाद यह समिति प्रस्तावों को शासन स्तर पर भेजेगी। दूसरी समिति मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनेगी।

यह समिति जिलों से मिलने वाले प्रस्ताव को परखने के बाद उन्हें स्वीकृत करेगी। इसके बाद लाभार्थियों को आर्थिक मदद का लाभ दिया जाएगा।

इन्हें मिलेगा लाभ
  • किसी दुर्घटना की शिकार महिला को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करना
  • खिलाड़ी बनने की चाह रखने वाली युवतियों को मदद करना
  • दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी लड़ाई लड़ने या फिर जीवन यापन के लिए मदद करना
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना
  • गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को उनके पैरों पर खड़ा होने के लिए मदद करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed