अखिलेश की चेतावनी, ठंड से कोई मरा तो खैर नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अफसरों को चेतावनी दी है कि ठंड और शीतलहर में भोजन, वस्त्र, आश्रय व इलाज के अभाव में किसी की मौत नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने ठंड में गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था, कंबल बांटने और रैन बसेरे संचालित करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राहत कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
17 करोड़ रुपये कंबल के लिए दिए जा चुके हैं
मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को जबर्दस्त ठंडक और शीतलहर के दौरान जरूरत के मुताबिक रैन बसेरों का संचालन कराने को कहा है।
उन्होंने कहा है कि अलाव व रैन बसेरों में दी जा रही सुविधा की वरिष्ठ अधिकारियों से जांच भी कराई जाए।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलों में अब तक 17 करोड़ रुपये कंबल के लिए दिए जा चुके हैं।
इसके अलावा 1.70 करोड़ रुपये अलावा के लिए भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंबल के लिए पांच लाख व अलाव के लिए 50 हजार रुपये हर तहसील को दी गई है।