फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh defends azam khan for his controversial statement

जमकर लगाए आरोप, पर बैन पर भाजपा के साथ अखिलेश!

Sat, 12 Apr 2014 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Apr 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
akhilesh defends azam khan for his controversial statement

यूपी में सियासत हर पल बदल रही है। जो लोग एक-दूसरे की खामियां गिनाते नहीं थक रहे, वे ही कुछ मामलों में एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा मामला है अमित शाह और आजम खां की रैलियों ओर सभाओं पर चुनाव आयोग की ओर से लगे बैन का।

भाजपा और सपा दोनों ही एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग से सुनवाई की गुजारिश भी कर रही हैं।

भाजपा के बाद यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने भी रामपुर की एक जनसभा में मंच से ही आजम के बयान को सही ठहराते हुए चुनाव आयोग से उनके जवाब पर नरम रुख अपनाने की अपील भी की।

'आजम ने जो बोला, सही बोला'

akhilesh defends azam khan for his controversial statement

एक तरफ जहां भाजपा ने अमित शाह पर लगे प्रतिबंध को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है और विवादित बयान को सही ठहराया है, तो अखिलेश ने भी अपने पुराने बयान से पलटी मार दी है।

पिता ‌मुलायम के आजम के पाले में उतरने के बाद अखिलेश ने भी आजम का साथ दे डाला। साथ भी इस हद तक दिया कि जनसभा का बड़ा हिस्सा आजम को ही समर्पित कर डाला।

अखिलेश ने कहा कि अमित शाह को बैलेंस करने के लिए आजम पर लगया गया है और बोले कि आयोग को आजम के जवाब का इंतजार करना चाहिए।

अखिलेश ने आजम का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने भी कुछ भी बोला वो सही था। उन्होंने कहा कि आजम ने ईमानदारी से बयान दिया। अखिलेश ने आयोग से अपील की कि उन्हें आजम के जवाब पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया और मोदी पर किया प्रहार

akhilesh defends azam khan for his controversial statement

प्रदेश की मीडिया पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि विकास की सबसे ज्यादा योजनाएं समाजवादी पार्टी चला रही है, लेकिन मीडिया ने इसे कभी नहीं दिखाया।

दूसरी तरफ, अगर सपा से जरा-सी भी गलती हो जाए तो उसे तुरंत ही टीवी और अखबारों में जगह मिल जाती है।

अखिलेश ने बीजेपी पर सबसे ज्यादा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये पार्टी देश को गुमराह कर रही है। अखिलेश ने कहा कि हम विकास में आगे हैं, और वे प्रचार करने में आगे हैं।

उन्होंने कहा कि जब विकास की आई तो बीजेपी वाले पीछे हट गए और उन्होंने आसान रास्ता चुन लिया। उन्होंने लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटना शुरू कर दिया। अखिलेश ने कहा कि धर्म की ठेकेदारी करने वाली अगर कोई पार्टी है, तो वह भाजपा ही है।

विज्ञापन

'सोचिए, किसने बदला महादेव का नारा'

akhilesh defends azam khan for his controversial statement

रैली में लोगों को समझान के लिए अखिलेश ने भी महादेव का सहारा ले लिया। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से कहा, 'आप लोग खुद ही सोचिए कि हर हर महादेव का नारा किसने बदला।'

अखिलेश ने कहा कि ये लोग प्रचार में हजार करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक होना आसान है, लेकिन सेक्युलर होना काफी मुश्किल। जब आप सेक्युलर होते हैं तो आपसे हजार तरह के सवाल पूछे जाते हैं।

अखिलेश यहीं नहीं रुके। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग ये बात ध्यान में रखिएगा कि देश में कोई पार्टी भाजपा का सामना कर सकती है तो वो सिर्फ सपा ही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लोग हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। ये साजिशें इसलिए हो रही हैं क्योंकि हमारी ताकत बढ़ रही है और लोग हमें कमजोर करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed