फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh criticizes narendra modi

अखिलेश ने उड़ाया मोदी के महंगे सूट का मजाक

Wed, 04 Mar 2015 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Mar 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
akhilesh criticizes narendra modi

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को जब राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देने खड़े हुए तो पूरे फॉर्म में थे।

विज्ञापन


योजनाओं को लेकर उन्होंने चुटीले अंदाज में बसपा को आईना दिखाया तो इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट की नीलामी को लेकर भाजपा पर तंज कसने से भी नहीं चूके।

बोले, जब हमने विधायक निधि से सदस्यों को गाड़ी खरीदने की बात कही तो भाजपा ने खूब विरोध किया। अब तो बाजार में और महंगी चीजें आई हैं। ‘ऑक्शन’ हो रहा है उनका।
विज्ञापन


हमने तो लाखों का सोचा था लेकिन वह करोड़ों का निकला। अखिलेश का इशारा मोदी के सूट की नीलामी की तरफ था।

आजम ने भी खूब हंसाया

akhilesh criticizes narendra modi

मुख्यमंत्री की चुटकियों पर सदन में खूब ठहाके लगे। अखिलेश ने ‘नई बोतल पुरानी शराब’, ‘झूठ का पुलिंदा’, ‘झुनझुना’ जैसे जुमलों पर नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की खिंचाई की तो राज्यपाल के अभिभाषण पर उनकी ओर से पेश संशोधनों को ‘रिपीटेड’ व ‘रिकॉर्डेड’ भाषण बताते हुए उनके आरोपों का सटीक जवाब भी दिया।

सीएम ने कहा, सबसे कम उम्र के विधायक डॉ. संग्राम सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा तो नेता प्रतिपक्ष बोले कि सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री जवाब भी दे रहे हैं।

आजम कहां चूकने वाले थे। बोले- नेता प्रतिपक्ष भी सबसे कम उम्र के हैं। इस पर सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक सके।

बात स्मारकों के पत्थर व हाथी से होते हुए कानपुर के चिड़ियाघर तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने वहां ट्रेन चलाने और गंदे नाले को बंद कराने का जिक्र किया तो आजम ने चुटकी लेते हुए कहा-‘इनकी चिड़िया ने तो कुछ करने नहीं दिया।’

हमारी पार्टी में आ जाओ, डबल रिंग रोड बनवा देंगे

akhilesh criticizes narendra modi

सड़कों की बात चली तो मुख्यमंत्री ने फीरोजाबाद हाईवे पर लगने वाले जाम का जिक्र किया। बोले- दूसरा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बन जाने से राहत मिलेगी। इस पर भाजपा के मनीष असीजा ने रिंग रोड की मांग उठा दी।

अखिलेश तपाक से बोले, ‘हमारी पार्टी में आ जाओ, डबल रिंग रोड बनवा देंगे।’ इस पर ठहाके लगे और असीजा बैठ गए।

इसके बाद बसपा के डॉ. धर्मपाल सिंह ने आगरा इनर रिंग रोड के लिए अधिगृहीत की जाने वाली जमीन के मुआवजे का मुद्दा उठाया। सीएम ने उन्हीं से पूछ लिया कि धारा-4 कब हुई थी।

धर्मपाल बोले, 2010 में। अखिलेश ने कहा- 2010 में हम नहीं थे। नेता प्रतिपक्ष थे, उनसे क्यों नहीं मांगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed