फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh blames media for making dirty image

क्राइम रोकने में नाकाम, मीडिया पर बरसे CM!

Wed, 04 Jun 2014 08:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Jun 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
akhilesh blames media for making dirty image

सीएम अखिलेश यादव और उनके मंत्रियों के तेवर लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद भी बदलते नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन


बदायूं में हुए गैंगरेप और हत्या का सवाल उनके सामने आया तो वे मीडिया पर ही बिफर गए। उन्होंने मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया पर निशाना साधा।

सीएम ने कहा कि मीडिया कवरेज में लगातार यूपी के साथ ज्यादती हो रही है। अखिलेश ने कहा कि देश में हर तरफ ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन खबरें सिर्फ यूपी की दिखाई जा रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि गूगल हर प्रदेश के आंकड़े दे सकता है, लेकिन निशाना सिर्फ हमें बनाया जा रहा है। अखिलेश ने यह भी कहा कि बंगलुरू और मध्य प्रदेश की घटनाओं को कोई नहीं दिखाना चाहता।

विज्ञापन

बिजली पर दिया दो टूक जवाब

akhilesh blames media for making dirty image

अखिलेश ने भी अपने पिता मुलायम ‌सिंह यादव के अंदाज में कहा कि यूपी की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका ही नतीजा है कि सूबे में 16 घंटे भी बिजली नहीं दी जा पा रही है।

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि ये चालू लोग हैं। अखिलेश ने बताया कि भाजपा के नेता उनसे मिलने आए तो उन्होंने उनके सुझाव मान लिए।

हालांकि, उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि केंद्र से कहिए कि वे कम से कम यूपी का कोटा तो दे दें। अखिलेश ने यहां तक कह दिया कि जब तक केंद्र कोटा नहीं देता, हम बिजली कहां से दें।

अलिखेश ने यह भी कहा, 'केंद्र एक साल के लिए हमें कोयला उधार ही दे दे, हम उसे 2016 में लौटा देंगे। तब तक यहां कई बिजली परियोजनाएं शुरू हो जाएंगी।'

कैबिनेट के अहम फैसले

akhilesh blames media for making dirty image

अखिलेश ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान कई अहम और बड़े फैसले लिए।

प्रदेश में नई तबादला नीति को भी मंजूरी दे दी जो मंगलवार से ही लागू भी हो गई है। अब मंत्री और एचओडी 10 फीसदी तबादले कर सकेंगे।

इसके अलावा, सूत्रों के मुताबिक महंगाई कम करने के लिए भी ‌कुछ रिजर्व फंड बनाने की योजना को मंजूरी मिली है। खबर यह भी आ रही है कि संभवतः यूपी सरकार ने लैपटॉप वितरण योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed