फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh asked the question to the government: How should the government get the vaccine till Diwali

अखिलेश ने पूछा सरकार से सवाल : सरकार बताए दिवाली तक सबको कैसे लगेगी वैक्सीन

Mon, 24 May 2021 07:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 May 2021 07:22 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम टीम 9 और टीम 11 को सुधारने की बजाए  खुद मैराथन दौरे पर हैं।  यह केवल सरकारी संसाधन और समय के दुरुपयोग के अलावा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
Akhilesh asked the question to the government: How should the government get the vaccine till Diwali
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कोरोना संक्रमण, व्हाइट और ब्लैक फंगस का प्रकोप थम नहीं रहा है। आवश्यक दवाओं, इंजेक्शन और वैक्सीन का टोटा चल रहा है। सरकार बताए कि अपने दावे के मुताबिक दिवाली तक कैसे सभी लोगों को वैक्सीन लगा सकेगी जब अभी तक केवल 35 लाख लोगों का ही वैक्सीनेशन हो पाया है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम टीम 9 और टीम 11 को सुधारने की बजाए  खुद मैराथन दौरे पर हैं।  यह केवल सरकारी संसाधन और समय के दुरुपयोग के अलावा कुछ नहीं है। दरअसल सीएम व्यवस्था में सुधार के लिए नहीं, राजनीतिक रणनीति समीकरण के लिए दौरे कर रहे हैं। सीएम को बताना चाहिए कि जब अब तक 35 लाख ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है तो दीवाली तक सबके टीकाकरण के दावों का क्या होगा? अब तो वैक्सीन की कमी की भी रिपोर्टें आने लगी है। बड़ी संख्या में नौजवान, बुजुर्ग अस्पतालों में जाते हैं और निराश लौट जाते हैं। 
विज्ञापन


राजधानी में ही जीवन रक्षक इंजेक्शनों की कालाबाजारी हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की दुर्दशा है। लोग मर रहे हैं। राजधानी के ही अंतर्गत चिनहट के अमराई गांव में 50 लोगों की मौत हो गई। यहां भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका है। जनपद हापुड़ के गांव दौताई गढ़मुक्तेश्वर में 35 लोगों की मौत हो गई। फतेहपुर के ललौली गांव में 100 लोगों की जान चली गई, सरकार ने संज्ञान तक नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed