फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh alleges: Women were prevented from voting by showing revolvers, what happened in West Bengal today ha

अखिलेश का आरोप: रिवॉल्वर दिखाकर महिलाओं को वोट डालने से रोका गया, जो आज पश्चिम बंगाल में हुआ वह यहां हो चुका

Wed, 06 May 2026 08:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 May 2026 08:00 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा वोट चोरी के आरोपों का समर्थन देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यहां के उपचुनाव में भी महिलाओं को वोट देने से रोका गया

विज्ञापन
Akhilesh alleges: Women were prevented from voting by showing revolvers, what happened in West Bengal today ha
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने आज वोट की लूट की है, कल आरक्षण की लूट करेगी। भाजपा के दस नंबरी मॉडल ने लोकतंत्र को जकड़ लिया है। एक विचारधारा विशेष के अधिकारियों, मुनाफाखोर धन्नासेठों और ठेकेदारों का डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग (लोकतांत्रिक अपराध गैंग-डीसीजी) बन गया है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह के हालात का सामना किया, उसी तरह की स्थितियों का सामना 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने किया था। तमाम बूथों और विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों में केंद्रीय बलों को लगाकर पोलिंग बूथों से एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया। रिवाल्वर दिखाकर महिलाओं को वोट देने से रोका गया था। वह महिलाएं डरकर रुकी नहीं थीं बाद में उन्हें सपा ने सम्मानित किया था। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मतगणना नहीं मनगणना करवाती है। पहले से ही तय हो जाता है कि किसे जिताना है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तत्काल पश्चिम बंगाल मतगणना में हुई धांधलियों का संज्ञान ले और मतगणना के सीसीटीवी देश के सामने उपलब्ध करवाए। मतगणना सीसीटीवी के सामने लाइव होनी चाहिए। भाजपा मल्टीलेयर भ्रष्टाचार करके वोटों की लूट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी शिकायतों का चुनाव आयोग संज्ञान नहीं लेता है। भाजपा के दस नंबरी मॉडल में मल्टीलेयर इलेक्शन माफिया सक्रिय है। यूपी के उपचुनावों में धांधली के आंकड़ों को भी मीडिया के सामने रखा। भाजपा के गैर पंजीकृत संगी साथियों के तार विदेश तक से जुड़े हुए हैं। 95 फीसदी पीडीए भाजपा का हर स्तर पर मुकाबला करेगा। 2024 में समाजवादी पार्टी व इंडिया गठबंधन ने भाजपा को हराया है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ड्राई क्लीन की दुकान है। अपने फायदे के लिए संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और आंवला के सांसद नीरज मौर्या मौजूद रहे।

अखिलेश से मिलीं अंजलि, कहा आपके लिए 100 नौकरी कुर्बान

Akhilesh alleges: Women were prevented from voting by showing revolvers, what happened in West Bengal today ha
अंजली के भंडारे में सपा प्रमुख। - फोटो : अमर उजाला।
अंजलि मैसी नाम की एक दलित युवती बुधवार को सपा मुख्यालय पहुंची। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही अंजलि ने भावुक होकर सपा प्रमुख से कहा कि आपके लिए ऐसी 100 नौकरियां कुर्बान हैं। मेरे पिता ने आपके लिए यही संदेश भेजा है।अंजलि का आरोप है कि 14 अप्रैल को उसने अखिलेश यादव को भंडारे में पूड़ी खिलाई थी। इस कारण सरकार ने उनके पिता को सुपरवाइजर पद से डिमोशन कर सफाईकर्मी बना दिया। अंजलि लखनऊ की रहने वाली हैं।

गोरखपुर की टॉपर को लैपटॉप
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर जिले में आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली आराधना गुप्ता को लैपटाप देकर सम्मानित किया।
 

लगातार पराजय से हताश व कुंठाग्रस्त हैं अखिलेश: पंकज चौधरी

Akhilesh alleges: Women were prevented from voting by showing revolvers, what happened in West Bengal today ha
पंकज चौधरी और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर सपा अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश द्वारा उठाए गए सवालों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष के आरापों को भ्रामक और निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग, केंद्रीय सुरक्षा बलों और न्यायपालिका समेत सभी संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाना यह साबित करता है कि लगातार हार से परेशान सपा अध्यक्ष हताश व कुंठाग्रस्त हैं। बार-बार जनता द्वारा नकारे जाने से अखिलेश अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।

पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश को यह समझ लेना चाहिए कि उनकी हार का कारण जनता का उनसे मोहभंग होना है। सपा अध्यक्ष द्वारा 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए चौधरी ने कहा उनके पास कोई ठोस प्रमाण होता, तो वे न्यायालय या चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत करते, लेकिन बार-बार एक ही झूठ को दोहराकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में अखिलेश के बयानों पर चौधरी ने कहा कि सपा का इतिहास ही अराजकता, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से भरा रहा है, इसलिए उन्हें हर जगह वही नजर आता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के ‘पीडीए’ के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह केवल एक राजनीतिक नारा है, जिसका जमीन पर कोई अस्तित्व नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता जाति और वर्ग के आधार पर नहीं, बल्कि विकास, सुरक्षा तथा सुशासन को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि यूपी जागरूक जनता सच्चाई को भली-भांति समझती है। 2027 के विधानसभा चुनावों में भी जनता विपक्ष को करारा जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed