फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh alleges: Power is building pressure to vacate 11 houses near Gorakhnath temple

अखिलेश ने लगाया आरोप : गोरखनाथ मंदिर के पास बने 11 घरों को खाली कराने का दबाव

Mon, 07 Jun 2021 10:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Jun 2021 10:07 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की हालत देखकर दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने भी मान लिया है कि जब इस सरकार को जाना ही है तो ज्यादा माथापच्ची क्यों की जाए? प्रदेश कोरोना महामारी के समय भाजपा सरकार पूरी तरह असहाय मुद्रा में रही।

विज्ञापन
Akhilesh alleges: Power is building pressure to vacate 11 houses near Gorakhnath temple
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का डबल इंजन यार्ड में खडे़-खड़े जंक खाने से अब स्टार्ट होने की दशा में नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चाहे जितने भी दावे कर लें, बढ़ते संगठित अपराध और सत्ता संरक्षित अपराधियों के आगे पूरा सिस्टम पस्त है। सीएम के गृह जिले गोरखपुर में बेखौफ अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहां गोरखनाथ मंदिर के पास बने 11 घरों को खाली कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। गोरखपुर के गली मोहल्लों में अवैध असलहों की भरमार है। वहां, 4132 अवैध असलहे मिले हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जो मुख्यमंत्री अपना जिला नहीं संभाल सकते हैं, वह प्रदेश क्या संभालेंगे।

विज्ञापन


यादव ने कहा कि योगी सरकार की हालत देखकर दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने भी मान लिया है कि जब इस सरकार को जाना ही है तो ज्यादा माथापच्ची क्यों की जाए। सरकार करोना महामारी के दौरान पूरी तरह से असहाय की मुद्रा में रही। इलाज व दवाओं के अभाव में मरीज मरते रहे और आपदा में अवसर तलाशने वालों ने खुली लूट की। वहीं, सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार नए-नए प्रोपेगंडा करती रही है।
विज्ञापन


भाजपा राज में निशाने पर कारोबारी
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में कारोबारी भी निशाने पर हैं। मुरादाबाद में स्पेयर पार्ट्स के दुकानदार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। लखनऊ में भी कई कारोबारी मारे गए। चुनावी रंजिश में कई हत्याएं हुई हैं। प्रदेश में चार वर्ष से जहरीली शराब का धंधा चल रहा है, इसमें हजारों मौतें हो चुकी है। आश्चर्य यह है कि कई अवैध धंधों में भाजपा के कई नेता शामिल पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed