फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh alleges: BJP is distributing lakhs of printed forms to cut votes in the state, adding fake votes.

अखिलेश का आरोप: प्रदेश में वोट काटने के लिए भाजपा बांट रही लाखों प्रिन्टेड फॉर्म, जोड़े जा रहे हैं फर्जी वोट

Wed, 04 Feb 2026 07:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Feb 2026 07:30 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर नकली वोट जुड़वाने और असली वोट कटवाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Akhilesh alleges: BJP is distributing lakhs of printed forms to cut votes in the state, adding fake votes.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा असली मतदाताओं का वोट कटवा रही है और फर्जी वोट जुड़वा रही है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है लेकिन जब समाजवादी पार्टी भाजपा के फर्जीवाड़े की शिकायत करती है तो आयोग नजरअंदाज करता है। हो सकता है भविष्य में चुनाव आयोग की बिल्डिंग पर भाजपा का झंडा लग जाएगा।

विज्ञापन


संसद परिसर में अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी ज्यादा से ज्यादा वोट बनाने की होती है, लेकिन देखा जा रहा है कि बड़े पैमाने पर वोट काटा जा रहा है। चुनाव अयोग के व्यवहार से लगता है कि वह भाजपा के लिए काम कर रहा है। कल ही हमने एसआईआर में भरे गए फॉर्म को लेकर कई सूचनाएं चुनाव आयोग को दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों के वोट कटवाने के लिए लाखों प्रिन्टेड फार्म बांटे जा रहे हैं। सवाल किया कि आखिर गांवों में वोट कटवाने के लिए प्रिन्टेड फार्म 7 कहां से आ रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि अगर फर्जी दस्तखत हो रहे हैं तो 420 की धारा लगनी चाहिए। फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ एफआईआर हो। कहा कि कुछ अधिकारी इस फर्जीवाड़े में मिले हुए हैं, वे बाकी अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ममता बनर्जी के काम की तारीफ

Akhilesh alleges: BJP is distributing lakhs of printed forms to cut votes in the state, adding fake votes.
ममता बनर्जी से बीते दिनों मिले थे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के मुद्दे पर खुद बहस में शामिल होने के सवाल पर कहा कि ममता बनर्जी ने भाजपा की काली करतूतों के खिलाफ काला कोट पहना है। जनता को भी उसी तरह से सामने आना होगा। समाजवादी पार्टी ममता बनर्जी जी के साथ है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को विपक्ष की बात और चिंता गंभीरता से सुननी चाहिए।

भारत-अमेरिका डील पर सपा प्रमुख ने कहा कि ये डील नहीं, ढील है। इस देश में कोई भी डील जो 70 फीसदी कृषि आधारित जनता के लिए हानिकारक है वो कभी लाभकारी साबित नहीं हो सकती है। कृषि और डेयरी को बचाने का जो झूठ सदन के पटल पर बोला जा रहा है, उसका संज्ञान भविष्य में लिया जाएगा और झूठा साबित होने पर कार्रवाई की माँग भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed