फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhand aryavart has expand it's comitee

Lucknow News: अखंड आर्यावर्त के राष्ट्रीय संयोजक बने पंकज कुमार

Tue, 22 Jul 2025 07:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
akhand aryavart has expand it's comitee
अखंड आर्यावर्त के पदाधिकारी हुए मनोनीत। स्रोत स्वयं
राष्ट्रीय संगठन अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा की ओर से कुर्सी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पंकज कुमार को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। चंद्रमौली शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष और सुमन उपाध्याय को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में सनातन बोर्ड के गठन को लेकर भी मांग उठाई गई। आर्य महासभा त्रिदंडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से मनोनीत पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने मनोनयन सौंपा। ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि महासभा, ब्रह्मलीन रामानुज जीयर स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के नारे “जात पात की करो विदाई-हिंदू हिंदू भाई भाई“ के साथ भारत को सशक्त हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सनातनी समाज को जागृत कर रहा है।बैठक में बाबा महादेव, सिद्धार्थ दुबे, श्रीराम तिवारी, विकास पांडेय, अनीता तिवारी, अंकेश चौहान, प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट, अरविंद मिश्रा, श्रवण मिश्रा समेत राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed