फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akash Sonkar wins the bronze medal in all india championship.

Akash Sonkar: फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाले का बेटा बना कराटे चैंपियन, कहा- यादगार रहेगा नेशनल में पदक

Mon, 20 Jun 2022 05:18 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Jun 2022 05:18 PM IST
सार

पुणे में हुई ऑल इंडिया चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग की स्पर्धा में आकाश सोनकर ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन
Akash Sonkar wins the bronze medal in all india championship.
आकाश सोनकर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाले सहजराम सोनकर के लिए रविवार का दिन खुशी लेकर आया। इसका कारण, बेटे आकाश सोनकर की सफलता थी, जिसने पुणे में हुई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग की कुमिते स्पर्धा (50 किग्रा) में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इससे पहले लखनऊ में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर आकाश ने यूपी टीम में जगह बनाई थी और अब नेशनल में अपना पहला पदक जीता।

विज्ञापन


जेएनजीपी कॉलेज में बीपीएड द्वितीय वर्ष के छात्र आकाश ने दमनदीव के राहुल, मध्य प्रदेश के अभिजीत और कर्नाटक के समीर को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां उसे तमिलनाडु के राजमूर्ति से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले आकाश ने वर्ष 2018 में इंदौर में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल गेम्स में कुमिते वर्ग में कांस्य जीता था। यूपी कराटे एसोसिएशन के सचिव जसपाल सिंह ने बताया कि आकाश पांच साल से कराटे की ट्रेनिंग कर रहा हैं। उनके यहां तक पहुंचने मेें पिता सहजराम की भूमिका सबसे बड़ी है, जिन्होंने बेटे को अपने साथ काम में जोड़ने के बजाय खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आकाश प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।
विज्ञापन


यूपी के खिलाड़ियों ने जीते दस पदक
पुणे में 17 से 19 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए। वाराणसी की आकांक्षा वर्मा ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता, जबकि रजत कश्यप, जीतेंद्र कुमार और शांभवी सिंह एक-एक स्वर्ण जीतने में सफल रहे। इसके अलावा आशुतोष सिंह, आर्यन सिंह और अक्षय सोम ने एक-एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद खास है आज का दिन
आकाश के पिता सहजराम का कहना है कि आज का दिन मेरेे लिए बेहद खास है। फोन पर आकाश ने मुझे नेशनल में पदक जीतने की खुशखबरी दी। उसे कराटे ट्रेनिंग दिलाने का फैसला सही साबित हो रहा है, नहीं तो आज वह सब्जी बेच रहा होता। पूरा विश्वास है कि वह परिवार का नाम रोशन करेगा।


नेशनल में पदक रहेगा यादगार
आकाश सोनकर का कहना है कि तैयारियां तो अच्छी थी, लेकिन नेशनल में पदक जीतने को लेकर संशय था। सेमीफाइनल में कुछ अंकों से चूक गया, नहीं तो मेरे पदक का रंग बदल सकता था। नेशनल में जीता पहला पदक यादगार है, क्योंकि यहां अच्छा प्रदर्शन करके देश के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed