फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akash becomes the student union chief of Delhi University.

Gonda: दिल्ली विवि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष बने गोंडा के आकाश, 6 में से 5 सीटों पर जीता एबीवीपी

Sun, 24 Nov 2024 07:56 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Nov 2024 07:56 PM IST
सार

शिवाजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का परचम लहराया है। परिषद ने छह में से पांच पदों पर कब्जा किया है। 

विज्ञापन
Akash becomes the student union chief of Delhi University.
अध्यक्ष चुने गए आकाश व विजयी अन्य पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में गोंडा निवासी आकाश ने अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले चुनाव मैदान में उतरे आकाश मिश्र कॉलेज यूनिट के एबीवीपी के संयुक्त सचिव भी हैं। इसके अलावा छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के बैनर तले उतरे प्रत्याशियों ने 6 में 5 सीटों पर कब्जा जमाया है। अंबेडकरनगर के अनिरुद्ध प्रताप यादव ने सचिव और केंद्रीय पार्षद-2 के रूप में देवरिया के उत्कर्ष ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


दिल्ली के बुराड़ी की रहने वाली रितुबाला यादव उपाध्यक्ष चुनी गईं, जबकि केंद्रीय पार्षद-1 का पद दिल्ली के ही अश्वनी पांचाल ने हथिया लिया। उपप्राचार्य तेजवीर सिंह राना ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। आकाश ने एनएसयूआई के अनीश वर्मा को 280 मतों से शिकस्त दी। अध्यक्ष पद के लिए पड़े कुल 1464 मतों में आकाश को 883 वोट मिले, जबकि अनीश वर्मा को 583 मत हासिल हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: 'बंटेंगे तो कटेंगे, एक हैं तो सेफ हैं' का नारा चला, योगी की आक्रामक छवि से फायदा; ऐसी रही रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव परिणाम: सीएम के काम पर लगी मुहर, दो सीटों पर सिमटी सपा, कहीं 31 तो कहीं 33 साल बाद जीती भाजपा


मैजापुर के मंगुरही गांव के रामसरोज मिश्रा के पुत्र आकाश ने इस जीत से जिले का मान बढ़ाया। शहर के एम्स इंटरनेशनल कॉलेज में 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई शुरू की। छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले ताल ठोंकी और जीत हासिल कर गोंडा का मान बढ़ाया। शिवाजी कॉलेज में पहली बार गोंडा के किसी बेटे ने जीत दर्ज की है।

छात्रसंघ चुनाव में सचिव निर्वाचित हुए अनिरुद्ध प्रताप यादव अंबेडकरनगर के जलालपुर तहसील व भियांव ब्लॉक अंतर्गत ईंधना बंदीपुर गांव के रहने वाले हैं। किसान परिवार से आने वाले अनिरुद्ध के पिता विमलेश यादव ने बेटे की इस उपलब्धि को गौरवांवित करने वाली कड़ी बताया है। सचिव पद के लिए एनएसयूआई के प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो जाने से अनिरुद्ध निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। देवरिया जिले में सदर तहसील अंतर्गत विशुनपुर भूपत निवासी उत्कर्ष राय के गांव में केंद्रीय पार्षद चुने जाने की सूचना मिली तो लोगों ने खूब बधाइयां दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश के करीबी रितिक शर्मा ने बताया कि चुनाव में काफी संघर्ष था लेकिन अभय की वाकपटुता और मेहनत का फल है कि विद्यार्थियों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया। दिल्ली में गोंडा की धमक बढ़ाई है। बताया कि इस जीत से पूरे क्षेत्र में लोग उत्साहित हैं। आकाश की जीत पर एम्स इंटरनेशनल की पूर्व प्रधानाचार्य सुमन मिश्र, भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, मनीष मौर्य, रवि तिवारी, अमरेश पाठक, भूपेंद्र, प्रियांशु त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed