फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akash Anand said beware of fake IT cell BSP organization runs only on strength of workers

UP: 'फर्जी IT सेल से सावधान रहें'; आकाश आनंद बोले-BSP एक मिशनरी आंदोलन, जो सिर्फ कार्यकर्ताओं के बल पर चलता है

Sun, 08 Jun 2025 10:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 10:25 PM IST
सार

बसपा के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने लोगों को फर्जी आईटी सेल से सावधान रहने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि बसपा एक मिशनरी आंदोलन है, जो सिर्फ कार्यकर्ताओं के बल पर चलता है।

विज्ञापन
Akash Anand said beware of fake IT cell BSP organization runs only on strength of workers
Akash Anand - फोटो : एएनआई

विस्तार

बसपा के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को फर्जी आईटी सेल से सावधान रहने को कहा है। उन्होंने आगाह किया कि कुछ लोग मेरे नाम से फर्जी आईटी सेल संचालित कर रहे हैं। बसपा एक मिशनरी आंदोलन है, जो सिर्फ कार्यकर्ताओं के बल पर चलता है।

विज्ञापन


आकाश ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं के लिए जारी संदेश में कहा कि पिछले कुछ समय से कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा ‘बीएसपी आईटी सेल’ के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की अपील की जा रही है। इसमें आपके नंबर सहित बाकी निजी जानकारियां मांगी जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें कुछ हैंडल्स मेरे नाम को भी जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह से भ्रामक और असत्य है।

विज्ञापन

फर्जी अकाउंट से सावधान रहने की अपील की

उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं, बसपा में आईटी सेल जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। बसपा एक मिशनरी आंदोलन है। इसमें करोड़ों समर्पित कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े हैं और मूवमेंट को आगे बढ़ा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष मायावती ने स्पष्ट कहा है कि पहले पार्टी की कमेटियों को मजबूत किया जाए, फिर कैडर कैंप के माध्यम से संगठन और आंदोलन को धार दी जाए। कैडर कैंप ही संगठन की असली ताकत हैं। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी हम इन्हीं माध्यमों से करते हैं। उन्होंने ऐसे फर्जी अकाउंट से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed