फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akash Anand apologized to Mayawati, said- now I will not listen to my in-laws in political matters

UP: आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, बोले- अब राजनीतिक मामलों में ससुराल पक्ष की नहीं सुनूंगा

Sun, 13 Apr 2025 06:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Apr 2025 06:55 PM IST
सार

बसपा से निष्कासित किए गए आकाश आनंद ने मायावती से माफी मांगते हुए फिर से पार्टी में काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अब राजनीतिक मामलों में वो अपने ससुराल पक्ष की नहीं सुनेंगे।
 

विज्ञापन
Akash Anand apologized to Mayawati, said- now I will not listen to my in-laws in political matters
आकाश आनंद व मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा से निष्कासित किए गए आकाश आनंद ने पार्टी सुप्रीमो मायावती से माफी मांगते हुए फिर से पार्टी के लिए कार्य करने की इच्छा जताई और कहा कि अब वह अपने नाते रिश्तेदारों की नहीं सुनेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर जारी किए गए बयान में कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी की चार बार की मुख्यमंत्री एवं लोकसभा व राज्यसभा की भी कई बार रहीं सांसद मायावती जी को मैं अपना दिल से एकमात्र राजनीतिक गुरू व आदर्श मानता हूं। आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को व खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एनटीपीसी की एक के बाद एक तीन यूनिटें ठप, नौ राज्यों में गहराया बिजली संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गलत दिशा से आ रहा ट्रेलर कार से टकराया, हंसते-खेलते परिवार की तीन पीढ़ियों के पांच लोगों की मौत


यही नहीं बल्कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्ववीट के लिए भी माफी मांगता हूं जिसकी वजह से आदरणीया बहन जी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है और आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा और सिर्फ आदरणीय बहन जी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा। तथा पार्टी में अपने से बड़ों की व पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा।

आदरणीया बहन जी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दें, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा। साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी व आदरणीया बहन जी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुंचे।
 
 
 
 

बता दें कि आकाश आनंद ने बसपा के सभी पदों से हटाए जाने के बाद एक्स पर सफाई दी थी। जिससे मायावती नाराज हुईं और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed