आकांक्षा के उत्पाद ऑनलाइन, सुरभि रंजन ने पोर्टल का किया उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकांक्षा समिति के उत्पादों की शुद्धता और स्वाद से पूरे प्रदेश के लोग लाभान्वित हो सकेंगे। समिति ने अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन शॉपिंग की शुरुआत की है, जहां अपनी पसंद और जरूरत के उत्पादों के आदेश दिए जा सकते हैं।
इन उत्पादों का दो दिनों में वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा, जिसके लिए विभिन्न जिलों में वितरण समितियां बनाई जा रही हैं। राजभवन के सीएसआई क्लब में बुधवार को समिति की प्रदेश अध्यक्षा सुरभि रंजन ने इसकी शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि अब www.akankshasamiti.com पर जाकर मसाले और मठरी को खरीदा जा सकता है। भुगतान के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ ही कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है।
ई-कॉमर्स पोर्टल एवं वेबसाइट का लोकार्पण करते हुए सुरभि रंजन ने कहा कि ई-पोर्टल और वेबसाइट की लॉन्चिंग का उद्देश्य पूरे प्रदेश में समिति के उत्पादों को पहुंचाना है। साथ ही गरीब महिलाओं को रोजगार देना है।
उन्होंने कहा कि हमारे उत्पादन केंद्रों में 130 से अधिक महिलाएं काम कर रहीं है। साथ ही गरीब बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च भी उठाया जा रहा है। उन्होंने समिति के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा, विकलांगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और पोलियो से ग्रस्त बच्चों का ऑपरेशन कराने की भी बात कही।
तीन करोड़ से ज्यादा है समिति की सालाना आय
सुरभि रंजन ने कहा कि आकांक्षा मसाला एवं मठरी केंद्र, आकांक्षा विद्या केंद्र, कंप्यूटर केंद्र के माध्यम से गरीबों परिवारों को रोजगार और शिक्षा प्रदान की जा रही है। आकांक्षा विद्या केंद्र में मलिन बस्ती और गरीब परिवारों के 150 बच्चे पढ़ाई करते है।
उनकी पढ़ाई का सारा खर्च समिति उठाती है। कंप्यूटर केंद्रों में गरीब बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि समिति की सारी आय का प्रयोग समाज कल्याण में किया जाता है। उन्होंने कहा कि समिति के द्वारा समय-समय पर कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर, महिला सुरक्षा कार्यशाला, चिकित्सा और महिलाओं को सेनेटरी नेपकीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी मंजिल सैनी भी मौजूद थीं। साथ ही आकांक्षा समिति से जुड़ी सिमी शर्मा, ऊषा शर्मा एवं रेणुका पांडे भी मौजूद थीं।
आकांक्षा समिति द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों की लोकप्रियता लगातार बढ़ने के कारण इसकी वार्षिक आय तीन करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। यह जानकारी समारोह में समिति की प्रदेश अध्यक्षा सुरभि रंजन ने दी।
उन्होंने कहा कि हम यहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधा, कपड़े, भोजन तथा साल में तीन बार बोनस देते हैं।
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए समिति प्रदेश में जगह-जगह महिला सुरक्षा कार्यशालाएं आयोजित करती हैं। इनमें जूड़ो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाता है तथा महिलाओं को वीमेन पावर लाइन और क्राइम अगेंस्ट वीमेन वेबसाइट के बारे में बताया जाता है।