{"_id":"69735544dbbc189f0c032acd","slug":"ajmer-flight-will-be-closed-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1572923-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कल से बंद होगी सस्ती व किफायती अजमेर की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कल से बंद होगी सस्ती व किफायती अजमेर की उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ से अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट के बीच चलने वाली सस्ती व किफायती विमान सेवा रविवार से बंद हो जाएगी। एयरलाइन परिचालन संबंधी कारणों से विमान सेवा बंद करने की बात कह रही है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि यात्रियों की संख्या कम होने के चलते ऐसा करना पड़ रहा है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आम यात्रियों के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम(उड़ान) शुरू की गई। इसके तहत ही वर्ष 2024 में लखनऊ से अजमेर के लिए स्टार एयर की ओर से सस्ती व किफायती विमान सेवा शुरू की गई थी। इसमें 80 सीटर छोटे विमान के जरिए यात्रियों को किशनगढ़ ले जाया जाता था। सेवा शुरू होने के बाद अजमेर स्थित पुष्कर व अजमेर शरीफ दरगाह जाने वालों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला। लेकिन धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज हुई। इसके चलते ही खर्च निकालने में भी मुश्किलें आने लगीं। हालांकि विमानन कंपनी का कहना है कि परिचालन संबंधी कारणों से लखनऊ अजमेर विमान बंद किया जा रहा है। रूट की अंतिम उड़ान 24 जनवरी को रवाना होगी। अमौसी एयरपोर्ट से स्टार एयर की फ्लाइट एस5-223 सुबह पौने ग्यारह बजे उड़ान भरकर दोपहर 12ः05 बजे अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचता है। वापसी में किशनगढ़ एयरपोर्ट से विमान संख्या एस5-222 दोपहर 3ः35 बजे टेकऑफ कर शाम 4ः55 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करता है। विमान का किराया 4,099 रुपये में है। जबकि लखनऊ से अजमेर जाने के लिए कनेक्टिंग उड़ानें यात्रियों को दो से तीन गुनी तक महंगी पड़ती हैं।
कई रूटों पर बंद हो चुकी हैं उड़ानें
अमौसी एयरपोर्ट से अजमेर पहला रूट नहीं है, जिसकी उड़ान बंद होने जा रही है। इससे पूर्व कई और विमान सेवांए भी बंद हो चुकी हैं। मसलन, लखनऊ से नागपुर जाने वाली फ्लाइट, लखनऊ से गोरखपुर की उड़ान पसंदीदा होने के बावजूद बंद हो गई। ऐसे ही प्रयागराज, आगरा, भोपाल की उड़ानें भी बंद हो चुकी हैं।