फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajeet singh murder case

अजीत हत्याकांड में खुलासा ः शूटरों के इंतजाम में पूर्व सांसद ने की थी मदद

Sun, 14 Feb 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
ajeet singh murder case
लखनऊ। अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर शनिवार से पुलिस की रिमांड पर है। तीन दिन की रिमांड के पहले दिन ही उसने कई राज उगले है। उसने पूछताछ में बताया कि शूटरों के इंतजाम में पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व सांसद ने उसकी मदद की थी। अजीत सिंह की हत्या उसने कुंटू सिंह के कहने पर की थी। हालांकि पुलिस को उसने कई सवालों में उलझा भी दिया था।
विज्ञापन

गिरधारी से पूछताछ के लिए पुलिस ने 50 सवालों की फेहरिस्त तैयार की थी। ज्यादातर सवालों के जवाब में गिरधारी पुलिस अधिकारियों को उलझाता रहा। पुलिस अधिकारियों की माने तो गिरधारी ने सिर्फ इतना कुबूल किया है कि उसे अजीत की हत्या की सुपारी आजमगढ़ जेल में बंद उसके साथी कुंटू सिंह ने दी थी। लेकिन शूटरों का इंतजाम करने के लिए पूर्वांचल के बाहुबली सांसद ने भी उसकी मदद की थी।
विज्ञापन

गिरधारी से रविवार व सोमवार को भी पूछताछ की जानी है। पूछताछ में सामने आया कि छह जनवरी को अजीत सिंह की हत्या के बाद गिरधारी स्कूटी से भाग निकला था। रिमांड के पहले दिन गिरधारी से पहले विवेचक ने पूछताछ की। फि र पुलिस कमिश्नर, डीसीपी व एसीपी समेत कई अधिकारियों ने गिरधारी से सवाल किए। पुलिस के मुताबिक, गिरधारी से कुंटू और अखंड के बारे में पूछा गया। उसने बताया कि विधायक सीपू सिंह की हत्या में गवाही देने पर अड़े रहने की वजह से अजीत की हत्या करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed