फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajay rai will fight from varanasi loksabha seat

काशी में भाजपा का ही 'चेहरा' देगा मोदी को चुनौती

Wed, 09 Apr 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Apr 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
ajay rai will fight from varanasi loksabha seat

कांग्रेस ने वाराणसी लोकसभा सीट से अजय राय को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


अजय भाजपा के ही चेहरा रहे हैं और उनकी मोदी से टक्कर दिलचस्प मानी जा रही है। अजय को राजनैतिक कॅरिअर में पहली सफलता 1996 के विधानसभा चुनाव में मिली थी।

तब वे भाजपा के टिकट पर लड़े थे और कोलअसला से नौ बार के सीपीआई से विधायक रहे ऊदल को हराया था।

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में अजय राय भाजपा से वाराणसी सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी को टिकट दे दिया था।

इसी से नाराज होकर अजय राय ने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था। सपा के टिकट पर लड़े अजय राय को 1,23,874 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

क्या लाज बचा पाएंगे अजय?

ajay rai will fight from varanasi loksabha seat

वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस का अपने विधायक अजय राय पर दांव लगाने के पीछे कुछ वजहें भी हैं।

पिंडरा से कांग्रेस विधायक अजय राय पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर वाराणसी से लड़े थे और 1.23 लाख वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

इस बार अजय राय भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुकाबला करेंगे।

दरअसल, कांग्रेस यहां से ऐसा उम्मीदवार खड़ा करना चाह रही थी जिससे उसकी लाज बच जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कद्दावर नेताओं के आए नाम

ajay rai will fight from varanasi loksabha seat

कांग्रेस वाराणसी लोकसभा सीट के लिए किसी कद्दावर नेता को चुनना चाहती थी। इसके लिए दिग्विजय सिंह, कर्ण सिंह, आनंद शर्मा, राशिद अल्वी सहित कई नाम पार्टी स्तर पर चर्चा में भी आए।

अजय राय व राजेश मिश्रा का नाम अंत तक चला। पार्टी चाहती है कि वहां मोदी और केजरीवाल के सामने कांग्रेस का भी प्रदर्शन सम्मानजनक रहे।

इसीलिए उसने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आखिरकार अजय राय के नाम पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन

सपा छोड़ अब 'हाथ' से मिलाए हाथ

ajay rai will fight from varanasi loksabha seat

इसके बाद उन्होंने सपा भी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पिंडरा से फिर विधायक बन गए।

अजय राय को कांग्रेस ने भूमिहार व ब्राह्मण वोट बैंक के भरोसे उतारा है।

कांग्रेस ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में डॉ. राजेश मिश्र को चुनाव लड़ाया था, जिन्हें 66,386 वोट मिले थे। अब देखना यह है कि दलदबलू अजय राय क्या कांग्रेस की लाज बचा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed