{"_id":"5ca80cb2bdec2213f80172c8","slug":"ajay-kumar-sahni-new-sp-of-barabanki-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय कुमार साहनी बाराबंकी के नए एसपी, इन जिलों में रह चुके हैं कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय कुमार साहनी बाराबंकी के नए एसपी, इन जिलों में रह चुके हैं कप्तान
Sat, 06 Apr 2019 07:49 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Apr 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
वसूली कांड में एसपी बाराबंकी डॉ.सतीश कुमार के निलंबन के बाद अजय कुमार साहनी को नया एसपी नियुक्त किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने तीन अफसरों के पैनल में से अजय कुमार साहनी को बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक पद के लिए चुना है। इससे पहले वे अलीगढ़ में एसएसपी थे। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी साहनी मूल रूप से महराजगंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जनवरी में उन्हें अलीगढ़ से हटाकर लखनऊ स्थित 35वीं बटालियन पीएसी में सेनानायक बनाया गया था। साहनी सिद्धार्थनगर, बिजनौर और आजमगढ़ में भी पुलिस कप्तान रह चुके हैं। आजमगढ़ में उन्हें दो बार एसएसपी रहने का मौका मिला।
विज्ञापन
बता दें, बाराबंकी में साइबर क्राइम सेल के दरोगा अनूप यादव की कारोबारी से 65 लाख रुपये की उगाही के मामले में एसपी डॉ. सतीश कुमार की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
बाराबंकी के एसपी के लिए चुनाव आयोग को तीन नामों का पैनल भेजा गया था, इनमें से अजय साहनी को बाराबंकी के एसपी के पद के लिए चुना गया।