फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ajay Kumar lallu meets to sexual assault victim in Ayodhya.

अयोध्या दुष्कर्म कांड: कांग्रेस अध्यक्ष बोले- नहीं संभल रही कानून व्यवस्था तो मठ वापस जाएं योगी

Mon, 17 Feb 2020 03:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Feb 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Ajay Kumar lallu meets to sexual assault victim in Ayodhya.
अयोध्या में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala

यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को अयोध्या में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ने का वादा किया। लल्लू ने अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या मामले पर कहा कि हम इस मुद्दे को गंभीरता से सदन में उठाएंगे और न्याय के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीड़िता की फरियाद के बाद भी अधिकारियो ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर की होती तो पीड़िता आज जीवित होती। बता दें कि बीते शुक्रवार को मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने कहा कि दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाकर परिजनों को ब्लैकमेल करने की शिकायत प्रशासन से की गई थी पर अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर एसएसपी ध्यान देते तो बिटिया बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश में जंगलराज है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। हाल ये है कि अपराधियों में लिप्त सांसद और विधायकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। उन्हें गोरखपुर मठ वापस चले जाना चाहिए। मठ उनका इंतजार कर रहा है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। सरकार अपराधियों का संरक्षण कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed