फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aisa leaders joined congress

आईसा के पूर्व नेता सुधांशु समेत कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Sun, 02 Sep 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
aisa leaders joined congress
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते नेता

आईसा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु बाजपेयी समेत कई नेता रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र नेता, आम आदमी पार्टी व पीस पार्टी से जुड़े नेता हैं।

विज्ञापन


भाकपा माले के छात्र संगठन आईसा से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सुधांशु के साथ ही रिहाई मंच के अनिल यादव, शहनवाज खान, सरिता पटेल और रघुनंदन यादव भी कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका गुप्ता, सदफ  जाफर, डॉ. जावेद अहमद, श्रवण साहू, प्रीति एम शाह, बाराबंकी के फरहान वारसी और फैजाबाद के दिनेश सिंह ने भी समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोग जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। इन सभी को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक होना सरकार की विफलता
पार्टी प्रवक्ता ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की नलकूप चालक भर्ती परीक्षा का पर्चा आउट होना सरकार की विफलता है। इससे जहां  बेरोजगार युवा निराश हुए हैं, वहीं सरकार नकल माफिया से निपटने में अक्षम साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed