{"_id":"3cbbc81531e0cb2996978318ab22f83b","slug":"airtel-crosses","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल: 200 मिलियन कस्टमर्स को जोड़ा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरटेल: 200 मिलियन कस्टमर्स को जोड़ा साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Feb 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की अग्रणी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल एशिया और अफ्रीका के 20 देशों में दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
कंपनी ने भारत में 200 मिलियन मोबाइल ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है जिससे दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल बाजार में अपनी हैसियत मजबूत कर ली है।
एयरटेल ग्राहकों और राजस्व दोनों ही मामलों में भारत में सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा ऑपरेटर है।
कंपनी को ग्राहकों के मामले में दुनिया में चौथी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर का दर्जा हासिल है।