{"_id":"68fcf6ca5c6376436c01ce5d","slug":"airport-handle-surrendered-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1441580-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एयरपोर्ट पर छह किलो हाइड्रोपोनिक वीड छोड़कर भागने वाले हैंडलर ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एयरपोर्ट पर छह किलो हाइड्रोपोनिक वीड छोड़कर भागने वाले हैंडलर ने किया सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को चकमा देकर फरार हुआ हाइड्रोपोनिक वीड(गांजा) हैंडलर आखिरकार कस्टम के जाल में फंस गया। बिजनौर निवासी मणिकांत परिवार पर बढ़ते दबाव के बाद स्वयं ही कस्टम के सामने सरेंडर करने को मजबूर हुआ।
मामला बीते तीन सितम्बर की है। एयरपोर्ट के अन्तरराष्ट्रीय टर्मिनल-3 की कन्वेयर बेल्ट के पास कस्टम टीम को एक संदिग्ध ट्रॉली बैग मिला था। जांच में इस बैग से लगभग छह किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब छह करोड़ रुपये आंकी गई थी। बैग पर लगे चेकइन बैगेज टैग से यात्री मणिकांत की पहचान हुई थी। कस्टम ने उसके परिवारीजनों को ट्रेस किया। साथ ही सूचित किया कि अगर मणिकांत सामने नहीं आया तो कॉल डिटेल के आधार पर उनसे बात करने वाले भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। इस दबाव के वह अपनी पत्नी व अन्य परिवारीजनों के साथ कस्टम कार्यालय पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उसका कहना था कि बैग उसका नहीं था और किसी ने उसे सौंप दिया था। एयरपोर्ट पर चेकिंग देखकर वह घबरा गया, इसलिए कन्वेयर बेल्ट के पास बैग रखकर बाहर निकल आया था।