Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Airfares remain high even after the festive season

Lucknow News: त्योहार बाद भी जमीन पर नहीं उतर रहा विमानों का किराया

Thu, 19 Nov 2026 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Airfares remain high even after the festive season
लखनऊ। दीपावली, भैया दूज और छठ का पर्व बीतने के बाद भी विमानों का किराया कम होने का नाम नहीं ले रहा है। त्योहारों के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते लखनऊ से मुंबई और दिल्ली जाने वाली उड़ानों के टिकट पांच गुना तक महंगे हो गए हैं। मुंबई का हवाई किराया 26,774 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दिल्ली का टिकट 8,216 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन

नवंबर में त्योहारों का सिलसिला शुरू होने से पहले ही ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों ने विमान यात्रा का विकल्प चुना। त्योहार नजदीक आने के साथ ही उड़ानों की बुकिंग बढ़ी और किराया भी चढ़ता गया। अब पर्व संपन्न होने के बाद यात्रियों की वापसी का सिलसिला जारी है। यही वजह है कि हवाई किराये में राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसी संचालक आतिफ के मुताबिक, त्योहारों के बाद भी वापसी के लिए तेजी से टिकट बुक हो रहे हैं। मांग अधिक होने के कारण किराये में कमी नहीं आई है। उनका अनुमान है कि अगले एक से दो सप्ताह में किराया सामान्य हो सकता है। उन्होंने बताया कि आम दिनों में लखनऊ से मुंबई का हवाई टिकट पांच से छह हजार रुपये में मिल जाता है, लेकिन फिलहाल यह पांच गुना तक महंगा है। वहीं, दिल्ली का किराया भी सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना तक बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुबई, बंगलूरू का किराया भी आसमान पर
लखनऊ से मुंबई की सीधी उड़ानों में अकासा एयर का किराया सबसे अधिक 26,774 रुपये तक पहुंच गया है। इंडिगो का टिकट 25,071 और एअर इंडिया एक्सप्रेस का 24,599 रुपये में मिल रहा है। वहीं, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली सीधी उड़ानों में एअर इंडिया का किराया 8,216 रुपये, इंडिगो का 7,753 और एअर इंडिया एक्सप्रेस का 6,411 रुपये चल रहा है।
इसी तरह लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली उड़ानों में एअर इंडिया का किराया 25,914 रुपये, इंडिगो का 19,750, अकासा एयर का 16,267 और एअर इंडिया एक्सप्रेस का 15,732 रुपये तक पहुंच गया है। लखनऊ से अहमदाबाद की सीधी उड़ानों में एअर इंडिया का टिकट 29,733 और इंडिगो का 24,142 रुपये में मिल रहा है। वहीं, कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान का किराया 7,972 और एअर इंडिया एक्सप्रेस का 15,785 रुपये है।
ट्रेनों में अब भी वेटिंग, चेयरकार में कुछ राहत
त्योहार खत्म होने के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए जूझना पड़ रहा है। हालांकि, दिल्ली रूट की कुछ चेयरकार ट्रेनों में सीटें खाली हैं। लखनऊ से आनंद विहार जाने वाली डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में करीब 740 सीटें रिक्त हैं। गोमती एक्सप्रेस में करीब 40 वेटिंग है। तेजस एक्सप्रेस में 13 और शताब्दी एक्सप्रेस में 46 वेटिंग चल रही है।

दूसरी ओर, लखनऊ मेल की स्लीपर और थर्ड एसी में वेटिंग क्रमशः 122 और 65 तक पहुंच गई है। मुंबई रूट की पुष्पक एक्सप्रेस में स्लीपर की 82 और थर्ड एसी की 80 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस और गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण रिग्रेट की स्थिति है। इनमें वेटिंग टिकट भी बुक नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed