Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Airfare from Mumbai to Lucknow crosses 27,000

Lucknow News: मुंबई से लखनऊ का हवाई टिकट 27 हजार पार

Sun, 08 Nov 2026 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Airfare from Mumbai to Lucknow crosses 27,000
लखनऊ। दिवाली पर मुंबई और दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ानें आम दिनों के मुकाबले पांच गुनी तक महंगी हो गई हैं। रविवार को दिल्ली से आने वाली फ्लाइटों के टिकट के दाम 14,113 और मुंबई के 27,462 रुपये तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

मुंबई में फिल्म सिटी में काम करने वाली रश्मि सिंह ने अकासा एयर एयरलाइन का दोपहर 12:05 बजे का टिकट बुक कराया है। इसकी कीमत 27,462 रुपये है। नवी मुंबई से रात 7:45 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2065 का टिकट 16,666 रुपये में है। मुंबई से सुबह 11:10 बजे लखनऊ के लिए इंडिगो की फ्लाइट का टिकट 24,068 और एयर इंडिया की सुबह 11:15 बजे की उड़ान का टिकट 23,537 रुपये में है। आम दिनों में मुंबई से लखनऊ का टिकट पांच से साढ़े पांच हजार रुपये में मिल जाता है।
विज्ञापन

दिल्ली से रविवार दोपहर 12:30 बजे लखनऊ के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस का टिकट 8955 रुपये, इंडिगो की सुबह 11:15 बजे की उड़ान का टिकट 10,950 और एयर इंडिया की सुबह 06:15 बजे की फ्लाइट का टिकट 14,113 रुपये में है। हैदराबाद से लखनऊ की इंडिगो की रविवार शाम 05:45 बजे की उड़ान का टिकट 12,099 रुपये, एयर इंडिया की रात 10:30 बजे की फ्लाइट का टिकट 14,162 रुपये में मिल रहा है। एयर इंडिया की ही सुबह 08:30 बजे की उड़ान का टिकट 18,467 रुपये में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की उड़ानें भी हो गईं महंगी
बंगलूरू से लखनऊ की एयर इंडिगो की शाम 07:30 बजे की उड़ान का टिकट 12,450 रुपये, एयर इंडिया की दोपहर 12:20 बजे की उड़ान का टिकट 13,561 रुपये में है। अकासा एयर की सुबह 7:25 बजे की उड़ान का टिकट 17,093 रुपये पहुंच गया है। पुणे से लखनऊ की शाम 6:05 बजे की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 9961 रुपये, इंडिगो की रात 11:00 बजे की फ्लाइट 12,436 रुपये में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed