फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air quality index report seventh rank of lucknow in pollution

दीपावली के बाद घुला हवाओं में जहर, वायु प्रदूषण में राजधानी सातवें नंबर पर

Sun, 11 Nov 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Nov 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
air quality index report seventh rank of lucknow in pollution
दिवाली के बाद प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

प्रदूषित हवा के मामले में लखनऊ शनिवार को देश में सातवें स्थान पर रहा। यहां एअर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 388 के स्तर पर आंका गया। इसमें सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाले पीएम2.5 प्रमुख प्रदूषण तत्व था। वहीं सर्वाधिक प्रदूषण फरीदाबाद में 440 के स्तर पर था। देश में 10 सबसे प्रदूषित शहरों में सात उत्तर प्रदेश के रहे। शनिवार को अस्पतालों की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिविल, बलरामपुर, लोहिया में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि श्वांस संबंधी रोगी पहले की तुलना में डेढ़ गुना बढ़े पाए गए।  

विज्ञापन


देश के प्रमुख 10 शहर जहां की हवा सबसे प्रदूषण
शहर - एक्यूआई - वर्गीकरण
फरीदाबाद - 440 - अति गंभीर
ग्रेटर नोयडा - 420 - अति गंभीर
गाजियाबाद - 403 - अति गंभीर
बुलंदशहर - 415 - अति गंभीर
दिल्ली - 401 - अति गंभीर 
भिवाड़ी - 390 - बहुत खराब
लखनऊ - 388 - बहुत खराब
आगरा - 386 - बहुत खराब
नोयडा - 386 - बहुत खराब
बागपत - 371 - बहुत खराब

सवाल : क्या ऐसे रुकेगा प्रदूषण

हवा में बढ़ते जहर को रोकने के लिए आखिर क्या किया जाएगा? बहरहाल जो रूपरेखा तय की गई है उसके हिसाब से निर्माण कार्यों पर रोक लगाया जाएगा। पर, साथ ही यह भी जोड़ा गया है कि धूल फैलाने वाली निर्माण स्थलों को ही बंद कराया जाएगा। दोपहिया, चारपहिया वाहनों की फिटनेस जांच कराई जाएगी। इसके लिए 20 नवंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रदूषण फैला रहे वाहनों को सीज कर जुर्माना वसूला जाएगा। पर सवाल ये भी है कि सिटी बसों का क्या करेंगे? 70 फीसदी सिटी बसें खटारा हैं और जुगाड़ के सहारे चलाई जा रही हैं। कूड़ा जलाने पर सख्ती की बात की गई है पर आए दिन कूड़ा जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed