{"_id":"616492db8ebc3e05ee784e3f","slug":"air-quality-getting-poor-in-lucknow-lucknow-news-lko599692423","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मौसम की बदली चाल से हवा के बिगडे़ हाल, दोगुना से अधिक हुआ प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में मौसम की बदली चाल से हवा के बिगडे़ हाल, दोगुना से अधिक हुआ प्रदूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मौसम में आए बदलाव के साथ ही हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। इसके पीछे यूपीपीसीबी ने हवा के स्थिर होने और नमी बढ़ने को मुख्य वजह बताया है।
जिसका नतीजा है कि सप्ताहभर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दोगुने से अधिक हो चुका है। वहीं, कई इलाकों में एक्यूआई 200 पार कर गया है। यह इसलिए भी चिंताजनक है कि दूषित हवा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित करती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीयल टाइम निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक, हवा तेजी से बिगड़ रही है। शुक्रवार से हवा की गुणवत्ता में बदलाव देखने को मिल रहा है।
इससे पहले राजधानी का एक्यूआई 100 के नीचे बना हुआ था। जहां औसत एक्यूआई पूर्व में 60 के आसपास तक मिल रहा था। यह अब बढ़कर 175 तक पहुंच गया।
लालबाग, तालकटोरा के साथ गोमतीनगर में भी एक्यूआई 200 के ऊपर भी रिकॉर्ड किया गया। यानी, यहां हवा खराब की कैटेगरी में पहुंच चुकी है।
यहां बिगड़े हुए हालात
इलाका 9 अक्तूबर 10 अक्तूबर 11 अक्तूबर
लालबाग 209 175 177
बीबीएयू 160 158 159
तालकटोरा 191 224 226
गोमतीनगर 221 186 192
अक्तूबर में ऐसे बिगड़ती चली गई हवा
दिन एक्यूआई
06 62
07 74
08 130
09 151
10 175
11 166
एक्यूआई: कब क्या असर
50 तक - अच्छी
51 से 100 - संतोषजनक
101 से 200 - सुधरी हुई
201 से 300 - खराब
301 से 400 - बहुत खराब
401 से अधिक - खतरनाक
जारी किया अलर्ट
वायु प्रदूषण पिछले तीन-चार दिन में तेजी से बढ़ा है। हवा के थमने और मौसम में बदलाव से ऐसा हुआ है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदूषण बढ़ाने वाली इकाई जैसे निर्माण स्थल, औद्योगिक क्षेत्र व सड़कों की निगरानी बढ़ा दी गई है। उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां आवश्यक कार्रवाई की जरूरत है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
- डॉ. रामकरन, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी