फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air pollution is uncontrolled in lucknow

फिर जहरीली हुई लखनऊ की आबोहवा, जानिए कितना पहुंचा प्रदूषण का स्तर

Wed, 15 Nov 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
air pollution is uncontrolled in lucknow
लखनऊ में प्रदूषण के कारण छाई धुंध। - फोटो : amar ujala
अफसरों की लापरवाही से राजधानी की आबोहवा एक बार फिर जहरीली हो चुकी है। वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल तक पहुंच गया है। सोमवार को जहां औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 426 रिकॉर्ड किया गया। वहीं सुबह और शाम के समय अलग-अलग इलाकों में यह अधिकतम 500 के लेवल पर पहुंच गया।
विज्ञापन


24 घंटे पहले ही लखनऊ की एक्यूआई जहां 374 रिकॉर्ड की गई थी, वहीं सोमवार को एक्यूआई बढ़कर 426 पहुंच गया। 400 से अधिक एक्यूआई होने पर शहर की हवा दोबारा खतरनाक हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक खतरनाक (सीवियर) हो चुकी हवा लोगों को बीमार बना सकती है।
विज्ञापन


ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि मौका रहते जिम्मेदार अधिकारी वायु प्रदूषण को कम करने का प्रयास क्यों नहीं कर पाए? यह उस समय है जब पिछले एक महीने से लगातार लखनऊ का वायु प्रदूषण 300 एक्यूआई के ऊपर बना हुआ है। लापरवाही की वजह से एक बार फिर से पुराने लखनऊ  (लालबाग लोकेशन) में जहरीली हवा ने इमरजेंसी हालात पैदा कर दिए हैं। सीपीसीबी की रिपोर्ट में लालबाग और तालकटोरा को गहरा लाल रंग दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर से अधिक प्रदूषित लखनऊ
शहर             (एक्यूआई)

गाजियाबाद       497
मुरादाबाद        479
नोएडा             466
लखनऊ          426
कानपुर           421
आगरा            385

अफसर बोले, हम कर रहे प्रयास
हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित कर लिया जाए। निर्माण सामग्री खुले में डालने से लेकर कूड़ा जलाने तक पर सख्ती से प्रतिबंध है। जिला प्रशासन, नगर निगम सहित दूसरे विभागों की मदद ली जा रही है। जब तक मौसम नहीं सुधरेगा, धूप नहीं निकलेगी, तब तक प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कण और गैस नहीं छंट सकतीं हैं। जितना वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है। उसके लिए कार्रवाई चल रही है।
- आशीष तिवारी, सदस्य सचिव, यूपीपीसीबी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed