फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air pollution is on lethal level in Lucknow.

लखनऊ में हवा की स्थिति बहुत ही खराब, तालकटोरा, लालबाग की हवा हुई दमघोंटू

Sun, 03 Jan 2021 01:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
air pollution is on lethal level in Lucknow.
वायु प्रदूषण। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में वायु प्रदूषण की स्थिति बिगड़ रही है। इंडस्ट्रियल एरिया तालकटोरा व लालबाग क्षेत्र की हवा दमघोंटू हो गई है। बाकी क्षेत्रों का हाल भी बहुत बुरा है। शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 391 दर्ज किया गया, जो कि हवा की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है।

विज्ञापन


अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो रात को तालकटोरा का एक्यूआई 425 और लालबाग क्षेत्र का एक्यूआई 420 था। इसी तरह अलीगंज का एक्यूआई 389 और गोमतीनगर का 355 रहा। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव के चलते वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ है। बारिश होने के बाद इसमें कमी आएगी। हालांकि, रविवार सुबह लखनऊ व आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है जिससे राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वहीं, नए साल के पहले दिन सुबह से शाम तक आसमान में छाई कोहरे की चादर ने लोगों का जश्न बिगाड़ दिया। शुक्रवार को गाजियाबाद का देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा, यहां का एक्यूआई 470 दर्ज हुआ। यहां पीएम 2.5 मानक से पांच गुना ज्यादा पाया गया। जबकि पीएम 10 मानक से चार गुना था। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई। उधर, गाजियाबाद के चारों स्टेशन की हालत बेहद खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली जनवरी की सुबह लोग अपने बच्चों के साथ घूमने निकले तो उन्हें कोहरे और धुंध से दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा परेशानी अस्थमा के मरीजों को हुई। पीसीबी अधिकारियों का कहना है कि तापमान गिरने के कारण हवा की गति भी धीमी रही।


प्रदूषित शहरों में 455 एक्यूआई के साथ नोएडा दूसरे और 441 के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। उधर, गाजियाबाद के चार स्टेशनों में वसुंधरा की प्रदूषण स्थिति पहले नंबर पर 481 एक्यूआई मापी गई। दूसरे नंबर पर इंदिरापुरम का 480, तीसरे पर लोनी में 474 और चौथे नंबर पर संजय नगर का प्रदूषण स्तर 435 दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed