{"_id":"686e54a605002690a20ecc86","slug":"air-india-flight-from-dubai-to-lucknow-late-due-to-technical-problem-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1284619-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तकनीकी खराबी से एयर इंडिया की फ्लाइट लेट, दुबई में फर्श पर कपड़ा बिछाकर सोए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तकनीकी खराबी से एयर इंडिया की फ्लाइट लेट, दुबई में फर्श पर कपड़ा बिछाकर सोए यात्री
विज्ञापन
लखनऊ। एयर इंडिया के विमानों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। विमान देरी के शिकार हो रहे हैं। दुबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान चार घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। सूत्र देरी के पीछे विमान में तकनीकी गड़बड़ी की बात कह रहे हैं। लेकिन एयरलाइन प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रही।
दुबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-194 रात करीब ढाई बजे दुबई एयरपोर्ट से रवाना होकर सुबह 70:50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंच जाती है। बीती मंगलवार रात एयर इंडिया एक्सप्रेस की उडान टेकऑफ के लिए तैयार थी। सूत्र बताते हैं कि इसी बीच कुछ तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई, जिसके बाद जांच-पड़ताल करवाई गई। हालांकि जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। लेकिन इसके चलते विमान का संचालन लेट हो गया। इस दौरान एयरपोर्ट टर्मिनल पर विमान का इंतजार कर रहे यात्री बेहाल हो गए। एयरपोर्ट पर भीड खचाखच होने से लखनऊ के पैसेंजर परेशान हो उठे। लखनऊ आ रहे यात्री यात्री अमृत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि तीन घंटे बीस मिनट की देरी से उड़ान सुबह सवा छह बजे रवाना हड़ और सुबह 11:34 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। विमान के टेकऑफ करने से पहले तक एयरपोर्ट पर बैठने तक की जगह नहीं थी। फर्श पर कपड़ा बिछाकर यात्रियों को बैठना व लेटना पड़ा। एयरलाइन से जुडे अफसर विमान में तकनीकी गड़बड़ी की वात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।