फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air india flight faces tecnical problem at amausi

जानें क्या हुआ जब एयरइंडिया की फ्लाइट में आई गड़बड़ी

Mon, 01 Jun 2015 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Jun 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
air india flight faces tecnical problem at amausi

एयर इंडिया के विमान में रविवार को अचानक आई गड़बड़ी का खामियाजा उसके 164 यात्रियों को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


विमान छह घंटे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। इससे कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई।

यात्रियों को विमान का खाना टर्मिनल पर खाना पड़ा। दिल्ली से दूसरे विमान से इंजीनियर और उपकरण लखनऊ भेजा गया। तब जाकर विमान शाम 7:05 बजे मुंबई रवाना हो सका।

एयर इंडिया की 180 सीटों वाले एयरबस एआई-626 को दोपहर 1:30 बजे लखनऊ से मुंबई रवाना होना था। इसी विमान से मुंबई पहुंचकर कई यात्री को वहां से शारजाह की फ्लाइट पकड़नी थी।
विज्ञापन


विमान की एयरपोर्ट टर्मिनल पर बोर्डिंग की जा रही थी। एयर इंडिया के काउंटर से 164 बोर्डिंग पास जारी हो गए थे, जबकि करीब 50 यात्री विमान में बैठ भी चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पायलट ने सूचना दी कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान को रवाना नहीं किया जा सकता है। विमान में बैठे यात्रियों सहित सभी पैसेंजर्स को टर्मिनल परिसर में वापस लाया गया।

यात्रियों ने किया हंगामा

air india flight faces tecnical problem at amausi

एयर इंडिया अधिकारियों की सूचना के बाद दोपहर तीन बजे दूसरे विमान से जरूरी उपकरण और इंजीनियर लखनऊ आए।

विमान के फंसे होने के कारण एयर होस्टेस ने यात्रियों को विमान में रखा हुआ भोजन टर्मिनल पर ही परोसा। वहीं विमान के फंसे होने से कई यात्रियों की मुंबई से शारजाह की फ्लाइट छूट गई।
 
इस पर उन्होंने एयर इंडिया अधिकारियों से दूसरे विमान की व्यवस्था करने की मांग करते हुए हंगामा किया। हालांकि विमान की गड़बड़ी को दूर कर शाम 7:05 बजे ही सभी यात्रियों को रवाना किया जा सका।

एयर इंडिया के एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर सुजीत कुमार ने बताया कि पायलट ने विमान में गड़बड़ी की सूचना दी उसी समय दिल्ली से उपकरण व इंजीनियर बुला लिये गए थे। लखनऊ में यात्रियों को टर्मिनल परिसर में रखा गया और उनको समय पर भोजन मुहैया कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed