फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air force station kanpur

Lucknow News: एयर कमोडोर प्रशांत कुमार नरेंद्र ने संभाली कानपुर वायुसेना स्टेशन की कमान

Thu, 21 Aug 2025 05:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
air force station kanpur
एयर कमोडोर प्रशांत कुमार नरेंद्र ने संभाली कानपुर वायुसेना स्टेशन की कमान

विज्ञापन
मध्य वायु कमान का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एयर कमोडोर प्रशांत कुमार नरेंद्र ने बृहस्पतिवार को वायु सेना स्टेशन कानपुर के एयर ऑफिसर कमांडिंग का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वायु सेना स्टेशन के वायु योद्धाओं ने भव्य परेड का आयोजन किया। इससे पूर्व स्टेशन की कमान एयर कमोडोर एमके प्रवीण संभाल रहे थे।

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि एयर ऑफिसर प्रशांत कुमार नरेंद्र मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्होंने कई लड़ाकू विमानों के बेड़े पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने गुणवत्ता आश्वासन(वैमानिकी) और संयुक्त राज्य सैन्य पर्यवेक्षक-अधिकारी पाठ्यक्रम भी किए हैं। एयर कमोडोर प्रशांत कुमार नरेंद्र का एक वैमानिकी(एविएशन) इंजीनियर के रूप में लगभग तीन दशकों का शानदार करियर रहा है। उन्होंने स्क्वाड्रन में फ्लाइट लाइन, एक प्रमुख लड़ाकू विमान बेस मरम्मत डिपो में उत्पादन इंजीनियर, वरिष्ठ इंजीनियर(विमान) और एक प्रमुख लड़ाकू बेस के मुख्य इंजीनियरिंग अधिकारी के रूप में सेवाएं दी हैं। इतना ही नहीं पेशेवर क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए उन्हें विशेष रूप से सूडान में प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मिशन और फ्रांस में राफेल परियोजना प्रबंधन टीम का हिस्सा बनाया गया। उन्हें वायु सेना प्रमुख और अनुरक्षण कमान के वायु ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ की ओर से सराहना मिली है।

एयर कमोडोर प्रशांत कुमार नरेंद्र ने संभाली कानपुर वायुसेना स्टेशन की कमान

एयर कमोडोर प्रशांत कुमार नरेंद्र ने संभाली कानपुर वायुसेना स्टेशन की कमान

एयर कमोडोर प्रशांत कुमार नरेंद्र ने संभाली कानपुर वायुसेना स्टेशन की कमान

एयर कमोडोर प्रशांत कुमार नरेंद्र ने संभाली कानपुर वायुसेना स्टेशन की कमान

एयर कमोडोर प्रशांत कुमार नरेंद्र ने संभाली कानपुर वायुसेना स्टेशन की कमान

एयर कमोडोर प्रशांत कुमार नरेंद्र ने संभाली कानपुर वायुसेना स्टेशन की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed