फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AIMIM and Suheldev Bhartiya Samaj Party to contest the upcoming panchayat polls in alliance

यूपी पंचायत चुनाव: ओवैसी की एआईएमआईएम और सुहेलदेव पार्टी के बीच हुआ गठबंधन

Thu, 14 Jan 2021 02:15 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 14 Jan 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
AIMIM and Suheldev Bhartiya Samaj Party to contest the upcoming panchayat polls in alliance
असदुद्दीन ओवैसी-ओपी राजभर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों के लिए पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लमीन ने घोषणा की है कि वे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन में आगामी पंचायत चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बुधवार को महान दल के नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, प्रोफेसरों, डाक्टरों व अन्य प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने 2022 सपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई। इस दौरान महान दल ने नारा दिया ‘महान दल ने ठाना है, समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।‘
विज्ञापन


महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के साथ शिवकुमार यादव, रामानंद सैनी, ब्रजमोहन कुशवाहा, सर्वेश शाक्य तथा बदन सिंह सैनी समेत प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात की। केशव देव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, पिछड़ों, दलितों व समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव तथा उपेक्षा बढ़ गई है। भाजपा का इरादा आरक्षण खत्म करने का है। किसानों को धोखा दिया गया है और उनके आंदोलन को बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव के साथ बैठक में मांग की गई कि जनगणना में जातीय गणना भी कराई जाए ताकि किसी भी समाज की संख्या के आधार पर उनकी विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी निश्चित की जा सके। कहा गया कि सामाजिक न्याय के प्रति भाजपा नेतृत्व में उदासीनता है। भाजपा रागद्वेष की राजनीति और समाज को बांटने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed