{"_id":"5c029e21bdec224166059c81","slug":"aids-patient-viral-load-testing-can-be-done-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू, बीएचयू व मेरठ में हो सकेगी एचआईवी-एड्स रोगियों की वायरल लोड टेस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू, बीएचयू व मेरठ में हो सकेगी एचआईवी-एड्स रोगियों की वायरल लोड टेस्टिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
लोड टेस्ट मशीन (प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआईवी-एड्स के साथ जी रहे लोगों में संक्रमण की जांच के लिए अब वायरल लोड टेस्टिंग की सुविधा केजीएमयू लखनऊ के साथ बीएचयू वाराणसी और मेरठ मेडिकल कॉलेज में भी उपलब्ध है। नेशनल एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने प्रदेश को तीन वायरल लोड टेस्टिंग मशीनें दी हैं। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज को भी एक मशीन दी गई थी लेकिन उसे वापस कर दिया गया है। इस तकनीक से मरीजों में एचआईवी वायरस के लोड की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश में एचआईवी-एड्स पीड़ित मरीजों के लिए अभी तक केवल सीडी-4 काउंट की ही सुविधा थी। इस तकनीक से संक्रमण से लड़ने वाली सीडी-4 टी कोशिकाओं की जांच हो सकती है। प्रदेश में सीडी-4 टेस्टिंग की 21 मशीनें हैं।
विज्ञापन
नई वायर लोड टेस्टिंग मशीन से शरीर में एचआईवी वायरस के स्तर को जांचा जा सकता है। जीवन भर एंटी रिट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) लेने वाले एचआईवी के साथ जी रहे लोगों पर उपचार कितना प्रभावी हो रहा है, यह जानने में इस मशीन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन
राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी की डॉ. प्रीति पाठक ने बताया कि एचआईवी मरीजों के लिए यह टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है क्योंकि यह देखा गया है कि कई बार इन पर दवाएं काम नहीं करतीं। डॉक्टरों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती। वायरल लोड टेस्ट से यह पता चल जाएगा कि मरीज पर दवा का कितना असर हो रहा है।