फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI will tell the patient the risk of surgery

Lucknow News: एआई बताएगा मरीज में सर्जरी का रिस्क

Sun, 06 Oct 2024 05:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
AI will tell the patient the risk of surgery
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के 37वें स्थापना दिवस समारोह में संस्थान के एनेस्थेसियोलॉजी विभाग के प्रो. संदीप खूबा ने बताया कि सर्जरी से पहले प्री एनेस्थीसिया चेकअप जरूरी है। इसमें यह तय होता है कि मरीज को एनेस्थीसिया की कितनी डोज दी जाए।
विज्ञापन

संजय गांधी पीजीआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्रोग्राम (एल्गोरिदम) तैयार करने जा रहा है। इससे इनका सटीक आकलन संभव हो सकेगा। प्रो. खूबा ने बताया कि हम लोग टारगेट कंट्रोल इंफ्यूजन पर भी काम कर रहे हैं। इसमें एआई आधारित ऐसा प्रोग्राम बनाया जा रहा है जिससे सर्जरी के दौरान हार्ट रेट, रक्त दाब , सैचुरेटेड ऑक्सीजन स्तर सहित कई अन्य मानकों को नियंत्रित करने के लिए दवा शरीर में डाली जा सकेगी। इससे सर्जरी की सफलता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के प्रमुख प्रो. प्रभात तिवारी ने कहा कि एनेस्थीसिया की भूमिका अब सिर्फ सर्जरी के दौरान बेहोशी देने भर की नहीं रही है। पेन मैनेजमेंट, सर्जरी के दौरान शरीर के सभी अंगों का बचाव, सर्जरी के बाद पोस्ट ऑपरेटिव केयर और आईसीयू केयर में इनकी भूमिका अहम है। समारोह के दौरान प्रो. सुजीत गौतम ने एआई, प्रो. तपस सिंह एथिक्स, प्रो. पुनीत गोयल ने एनेस्थीसिया के भविष्य, प्रो. चेतना शमशेरी ने कार्य और जीवन के बीच संतुलन , तकनीकी अधिकारी राजीव सिंह ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed