Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI Cannot Fully Comprehend Consciousness and the Soul: Sudhanshu Trivedi

चेतना और आत्मा को पूरी तरह नहीं समझ सकता एआई : सुधांशु त्रिवेदी

Sat, 16 May 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
AI Cannot Fully Comprehend Consciousness and the Soul: Sudhanshu Trivedi
फिक्की फ्लो के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के व्याख्यान को सुनते लोग। -संवाद
लखनऊ। राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आत्मा और ब्रह्म की पूर्ण एकरूपता को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पूरी तरह नहीं समझ सकता। भारतीय दर्शन में मन, शरीर और आत्मा की अवधारणा वेदांत से उत्पन्न हुई है, जो मानव चेतना को गहराई से परिभाषित करती है।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित होटल में शुक्रवार को फिक्की फ्लो की ओर से आयोजित ‘भारत का मन, तन और आत्मा’ विषयक विशेष सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने कहा कि चेतना का संबंध मन से होता है, जबकि मस्तिष्क केवल एक रिसीवर की तरह कार्य करता है। देश में लोग अब स्वास्थ्य, मानसिक शांति और जागरूक जीवनशैली के प्रति अधिक सचेत हो रहे हैं, जिससे भावनात्मक रूप से सशक्त और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत महिलाओं को सर्वोच्च सम्मान देने वाली संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। भारतीय परंपरा में महिलाओं को ऊर्जा का स्रोत माना गया है और इसकी झलक नवरात्रि जैसे पर्वों में देखने को मिलती है। केंद्र सरकार ने महिलाओं को समाज में उचित सम्मान और स्थान दिलाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में भारत आज विश्व में अग्रणी स्थान पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में निजी अस्पताल के निदेशक डॉ. मयंक सोमानी ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर जोर दिया। बदलती जीवनशैली के बीच नियमित स्वास्थ्य जांच और मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। लोगों को अनावश्यक दबाव से बचते हुए संतुलित जीवनशैली अपनानी चाहिए। कार्यक्रम की परिकल्पना फिक्की फ्लो लखनऊ की चेयरपर्सन सिमरन साहनी ने की, जबकि संचालन ज्योति दीवान ने किया। कार्यक्रम में फिक्की फ्लो की पूर्व चेयरपर्सन आरुषि टंडन, स्वाति वर्मा, विभा अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

फिक्की फ्लो के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के व्याख्यान को सुनते लोग। -संवाद

फिक्की फ्लो के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के व्याख्यान को सुनते लोग। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed