फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ahmad khurshid attacked on modi

ये किसने कहा मोदी को झूठ का पुलिंदा

Tue, 04 Feb 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
ahmad khurshid attacked on modi

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीद अहमद

विज्ञापन
सैयद ने सोमवार को नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा हैं। गुजरात विकास के दावे पूरी तरह झूठे हैं। वहां जो विकास हुआ है, वे जनता व उद्योगपतियों की देन है।


मूलत: गुजरात खुर्शीद अहमद सोमवार को राजधानी आए थे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उन्होंने कहा, गुजरात में किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है।

विद्युत कनेक्शन के लिए 5.64 लाख अर्जियां लंबित पड़ी हैं। गुजरात में बिजली का 5496 मेगावाट उत्पादन होता है। इसमें सरकारी उत्पादन काफी कम है। शिक्षा व स्वास्थ्य के मसले पर भी गुजरात पिछड़ रहा है।


नरेंद्र मोदी ने सद्भावना उपवास रखा था। इसके बाद पैकेज देने की घोषणा की थी लेकिन यह आज तक नहीं मिला। गुजरात में मजदूर व कर्मचारी दोनों परेशान हैं।

उन्होंने कहा, ऐसे झूठे मोदी को देश की जनता कभी पीएम नहीं बनाएगी। उप्र के मसले पर खुर्शीद ने कहा, सपा से अल्पसंख्यक समुदाय का मोह भंग हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed