{"_id":"5e5b65628ebc3ef3c13d9080","slug":"ahmad-hasan-meets-to-azam-khan-in-sitapur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर जेल में सपा सांसद आजम खां से मिले पूर्व मंत्री अहमद हसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर जेल में सपा सांसद आजम खां से मिले पूर्व मंत्री अहमद हसन
Sun, 01 Mar 2020 05:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Mar 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर जेल में बंद आजम खां से मिलने पहुंचे अहमद हसन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर जेल में बंद सांसद आजम खां से पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी नेता अहमद हसन ने जेल में मुलाकात की। बता दें कि इसके पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनसे मिलने के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन
पेशी पर जाते वक्त आजम ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
पेशी के लिए रामपुर भेजे जाने के वक्त सीतापुर जेल से बाहर आए सपा सांसद आजम खां ने शनिवार को जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि जेल में बहुत अमानवीय बर्ताव किया गया। मेरे साथ आतंकियों की तरह व्यवहार किया गया। हालांकि जेल प्रशासन ने इन आरोपों को गलत ठहरा दिया।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने कहा कि सीतापुर जेल की रेपुटेशन अच्छी है। सांसद के साथ अच्छा व्यवहार किया गया। जेल मैनुअल के अनुसार सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। यदि वह घर जैसी सुविधा चाहते हैं तो जेलों में उपलब्ध नहीं होंगी।
विज्ञापन
विधायक तजीन फात्मा के बारे मेें जेल अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने बीमार होने की बात नहीं बताई। वहीं, सूत्र बताते हैं कि पुलिस की लापरवाही से सांसद व उनके परिवार को सुबह तय वक्त से करीब एक घंटे देर से पेशी के लिए भेजा गया।