फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agricultural experts from India and abroad to gather in the city; Agro Tech begins on December 3.

Lucknow News: शहर में जुटेंगे देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञ, तीन दिसंबर से एग्रो टेक

Sat, 10 Oct 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Agricultural experts from India and abroad to gather in the city; Agro Tech begins on December 3.
लखनऊ। खेती में नई तकनीक, निवेश और किसानों को बाजार से जोड़ने के लिए इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (आईसीएफए) की ओर से पांच से सात दिसंबर तक एग्रो टेक का आयोजन किया जाएगा। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में होने वाले कार्यक्रम में देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञ, कंपनियां, निवेशक, किसान और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) शामिल होंगे। आईसीएफए के कार्यकारी निदेशक व सीईओ संजय सेठी ने सप्रू मार्ग पर एक निजी होटल में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एग्रो टेक में तीन दिन तक कृषि प्रदर्शनी, तकनीक का प्रदर्शन, विशेषज्ञों की चर्चा और किसानों के लिए कार्यशालाएं होंगी। प्रदर्शनी में कृषि मशीनरी, उन्नत बीज, सिंचाई, ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सैटेलाइट तकनीक और डिजिटल खेती से जुड़े समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे। डेयरी, मत्स्य पालन, खाद्य प्रसंस्करण, भंडारण और कोल्ड चेन से जुड़ी तकनीकें भी देखने को मिलेंगी। कृषि ऋण और फसल बीमा पर भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


किसानों को कंपनियों और निवेशकों से जोड़ेंगे
आयोजन में किसान-कंपनी संवाद, एफपीओ और कंपनियों की बैठकें, निवेशकों से चर्चा और खरीदार-विक्रेता बैठकें होंगी। सिल्वर जुबली समारोह में प्रगतिशील किसानों और कृषि क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान यूपी स्टेट एग्रीकल्चर विजन 2047 रिपोर्ट भी जारी की जाएगी। इसमें राज्य में खेती के विकास, किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की दीर्घकालिक योजना पेश की जाएगी। प्रेसवार्ता में आईसीएफए के उप महाप्रबंधक अंकित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed