{"_id":"e11c5b8aea1e0aad8456669c1962dae4","slug":"agra-rally-cancealed-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'होकर रहेगी रैली, प्रशासन जो मन में आए करे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'होकर रहेगी रैली, प्रशासन जो मन में आए करे'
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2013 07:45 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की आगरा के फतेहपुर सीकरी में 15 सितंबर को घोषित रैली पर टकराव हो गया है।
विज्ञापन
आगरा प्रशासन ने रैली की अनुमति निरस्त कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आरोप लगाया है कि सपा सरकार ने आजम खां के दबाव में रैली की अनुमति निरस्त कराई है।
भाजपा सपा सरकार के एकतरफा फैसले को नहीं मानेगी। फतेहपुर सीकरी में पूर्व निर्धारित स्थान पर 15 सितंबर को रैली की जाएगी। सरकार और प्रशासन को जो कुछ करना है, वह करे।
विज्ञापन
डॉ. वाजपेयी ने आरोप लगाया कि सपा सरकार पूरी तरह से एकतरफा फैसला लेने पर तुली हुई है। आगरा जिला प्रशासन ने पहले रैली की अनुमति दे दी थी पर अब, इस अनुमति को अचानक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
सरकार भले ही स्थानीय प्रशासन के पास आने वाली रिपोर्टों का तर्क देकर रैली को निरस्त करने की सफाई दे रही हो।
लेकिन भाजपा को पता है कि यह निर्णय आजम के दबाव व तुष्टीकरण नीति के तहत किया गया है। रैली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी आना था।