फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   agra lucknow express way to be inaugrated on 22 november.

अब साढ़े तीन घंटे में आगरा, छह घंटे में पहुंच सकेंगे दिल्ली

Sun, 20 Nov 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
 agra lucknow express way to be inaugrated on 22 november.
demo pic

अगले महीने से लोग लखनऊ से आगरा का सफर साढ़े तीन घंटे तथा दिल्ली का सफर छह घंटे में तय कर सकेंगे। इससे जहां समय बचेगा, वहीं वाहनों के  ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को देश के सबसे लंबे आगरा-लखनऊ 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। 22 नवंबर को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है।
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करके अखिलेश अपने पिता व सपा सुप्रीमो को जन्मदिन का तोहफा देने जा रहे हैं। उन्होंने पहले ही इसका एलान किया था। लोकार्पण समारोह उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र के खंबौली में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुलायम सिंह यादव, सांसद जया बच्चन, डिम्पल यादव व कई अन्य कद्दावर नेता भी मौजूद रहेंगे। 21 नवंबर को एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण तो हो जाएगा लेकिन अगले महीने से ही वाहन इस पर फर्राटा भर सकेंगे। अभी सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। इसके बाद ही इसे सामान्य यातायात के लिए खोला जाएगा।

यादगार बनाया जाएगा लोकार्पण समारोह

 agra lucknow express way to be inaugrated on 22 november.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इसके लोकार्पण  समारोह को यादगार बनाने के लिए एक्सप्रेस-वे पर खास तौर से बनवाई गई एयर स्ट्रिप पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग भी कराई जाएगी।

यूपीडा के सीईओ नवनीत सहगल इस एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन शुक्रवार को रिहर्सल से लौटते वक्त सड़क हादसे में उनके गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद अब मुख्यमंत्री खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा, लखनऊ के  मंडलायुक्त भुवनेश कुमार, यूपीडा में एसीईओ रह चुके गोंडाके डीएम आशुतोष निरंजन तथा उन्नाव के  डीएम सुरेंद्र सिंह को लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जिम्मा सौंपा है। आशुतोष का कहना है कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

10 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे

 agra lucknow express way to be inaugrated on 22 november.
demo pic

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आगरा से शुरू होकर फीरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, कानपुर नगर तथा उन्नाव होते हुए लखनऊ तक पहुंचेगा।

एक्सप्रेस-वे के मुख्य कैरिज वे का निर्माण 23 महीने के रिकॉर्ड समय में किया गया है। खास बात यह भी है कि 10 जिलों के 232 गांवों में लगभग 3500 हेक्टेयर जमीन 30,456 किसानों से आपसी सहमति से बिना किसी विवाद के खरीदी गई है।

लड़ाकू विमानों की हो सकेगी इमरजेंसी लैंडिंग
एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों की आपातकाल में लैंडिंग भी कराई जा सकेगी। इसके लिए एक्सप्रेस-वे पर देश के पहले एयर स्ट्रिप का भी निर्माण किया गया है।

एक्सप्रेस-वे के किनारे मैनपुरी तथा कन्नौज में अति विशिष्ट मंडियों की स्थापना की जा रही है। साथ ही स्मार्ट सिटी, लॉजिस्टिक पार्क और फिल्म सिटी की भी स्थापना प्रस्तावित है। इसके दोनों ओर ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए लगभग तीन लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed