फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   agitation on nepal border, bann on entering indian vehicles

बुरी खबरः अब आसानी से नेपाल भी नहीं जा सकेंगे आप

Tue, 01 Sep 2015 11:53 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
agitation on nepal border, bann on entering indian vehicles

नेपाल में मधेसियों का आंदोलन फिर तेज हो गया है। आंदोलन के 20वें दिन सोमवार को संयुक्त थरूहट तराई मधेस मोर्चा तथा फोरम लोकतांत्रिक मोर्चा के आह्वान पर सीमावर्ती बांके व आसपास के जिलों में बंदी रही।

विज्ञापन


व्यवसायिक प्रतिष्ठान व स्कूल, कॉलेज बंद रहे। वाहनों का आवागमन भी ठप रहा। इसके मद्देनजर नेपाल प्रशासन ने भारतीय सीमा क्षेत्र से वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगा दी है। सीमा पर बैरियर लगा होने से पैदल आवागमन भी ठप हो गया है।
विज्ञापन


नेपाल में स्वायत्त मधेस प्रदेश की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को रफ्तार देने के लिए आंदोलनकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांके जिले के जमुनहा, चौलिक्का, परसपुर, रांझा, कमली आदि इलाकों में कमान संभाले रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वाहनों के जाने पर लगी रोक

agitation on nepal border, bann on entering indian vehicles

मीडियाकर्मियों के अलावा किसी को भी जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। आंदोलन के चलते इंडो-नेपाल सीमा पर सुबह से ही भारतीय वाहनों के नेपाल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

जमुनहा चौकी पर बैरियर लगाकर पैदल जाने वाले लोगों को भी रोक दिया गया। नेपाल जाने वाले वाहनों की कतारें लगी रहीं। बांके जिले के एसपी बसंत पंत ने बताया कि फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल रहा है। जबरन प्रतिष्ठान बंद कराने वालों पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा के मद्देनजर सीमा पर आवागमन रोका गया है। वहीं, संयुक्त थरूहट तराई मधेस मोर्चा के प्रवक्ता पशुपति दयाल मिश्र ने कहा कि मधेस प्रदेश स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। आंदोलन में कुछ अराजक तत्व शामिल होकर अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।

सीमा पर बढ़ाई गश्त
एसएसबी के सहायक सेनानायक रंजीत कुमार ने बताया कि नेपाल में आंदोलन और बंदी के चलते सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय वाहनों व पैदल यात्रियों को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। नेपाल के बांके जिले के अधिकारियों से वार्ता के बाद आवागमन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed