{"_id":"5fea3e068ebc3e3eb07fb96e","slug":"agitation-against-policeman-lko-city-news-lko5571130164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबग्गा के एसीपी ऑफिस पर तैनात दीवान पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए सैकड़ों किसानों ने चौकी के सामने किया धरना प्रदर्शन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबग्गा के एसीपी ऑफिस पर तैनात दीवान पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए सैकड़ों किसानों ने चौकी के सामने किया धरना प्रदर्शन।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन आरा के नेतृत्व में सोमवार सुबह दुबग्गा चौकी के सामने हजारों किसानों ने तंबू कनात लगाकर धरना दिया। कुछ दिन पहले मंडी आए किसान की सिपाही ने पिटाई कर दी थी। इससे नाराज किसानों ने एसीपी कार्यालय में तैनात सिपाही जावेद पर रिपोर्ट दर्जकर उसे निलंबित करने की मांग की।
गोसाईंगंज निवासी किसान सरदार सिंह के पड़ोस में शादी समारोह था। कुछ दिन पहले वह डाले से सब्जी लेने दुबग्गा सब्जी मंडी आया था। आरोप है कि तभी एसीपी दुबग्गा कार्यालय में तैनात दीवान जावेद खान ने सरदार सिंह की गाड़ी की चाबी निकाल ली और उसकी जमकर पिटाई की। इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी की लेकिन सिपाही पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज सैकड़ों किसानों ने सोमवार सुबह एसपी कार्यालय पर तैनात दीवान जावेद खान पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे निलंबित करने की मांग करते हुए भाकियू आरा के नेतृत्व में दुबग्गा चौकी के सामने धरना दिया।
एसआई को भी हटाने की मांग
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम लोधी ने आम्रपाली चौकी पर तैनात एसआई वीरेश यादव पर किसानों से अवैध वसूली समेत कई आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की। सदर तहसीलदार न्यायिक संदीप त्रिपाठी, एसीपी काकोरी डॉ. अर्चना सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि 16 जनवरी को उनकी समस्याओं को लेकर पुलिस कमिश्नर समेत मंडलायुक्त व उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद किसान माने